देश विदेश

1 अप्रैल से UPI ट्रांजैक्शंस करने पर होगी जेब ढीली , एक्स्ट्रा चार्ज लगाने की तैयारी!

1 अप्रैल से UPI ट्रांजैक्शंस करने पर होगी जेब ढीली , एक्स्ट्रा चार्ज लगाने की तैयारी!

डिजीटल से लेनदने करने वालों के लिए यह खबर बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि अब सरकार इस पर एक्स्ट्रा चार्ज लगाने की तैयारी में लगी हुई है। खबरों के अनुसार बताया जा रहा है कि 1 अप्रैल 2023 से नया वित्त वर्ष शुरू होने जा रहा है और इसकी शुरुआत के साथ ही यूपीआई से लेन.देन करना महंगा हो सकता है।

आकांक्षा मौत मामले में बड़ा Update आया सामने

नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया ने यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस  पेमेंट को लेकर एक आदेश जारी किया है। जिसमें यूपीआई से होने वाले पेमेंट पर अतिरिक्त चार्ज लगाने की सिफारिश की गई है। अगर इस सिफारिश पर अमल किया जाता है तो 2000 रुपये से ज्यादा के ट्रांजेक्शन पर 1 फीसदी से ज्यादा चार्ज देना पडे़गा।

गूगल पे, फोन पे और पेटीएम जैसे डिजिटल माध्यम से अगर आप 2000 रुपये से ज्यादा का पेमेंट करते है तो फिर आपको इसके लिए ज्यादा जेब ढीली करनी होगी। अगर आप किसी को 2 हजार से ज्यादा का पेमेंट करते है तो आपको 20 रुपये अतिरिक्त देने होंगे। इस नियम को लेकर अभी तक किसी प्रकार का आधिकारिक बयान या नोटिस जारी नहीं हुआ लेकिन सरकार इस नियम पर विचार कर रही है।

देश विदेश की और खबरें

सभी खबरें