फिल्मी फीवर

बॉलीवुड के दबंग खान को नहीं मिला सच्चा प्यार, इन अभिनेत्रियों से रहा अफेयर

बॉलीवुड के दबंग खान को नहीं मिला सच्चा प्यार, इन अभिनेत्रियों से रहा अफेयर

27 दिसंबर को अपना 56वां जन्मदिन मना रहे सलमान खान ने बॉलीवुड में तो अपना ऐसा सिक्का जमाया है कि उनकी फिल्मों को देखने के लिए लोग पागल हो जाते है। लेकिन सलमान के लाखों फैंस आज भी उनकी शादी को लेकर बहुत ज्यादा उत्साहित दिखते है। लेकिन की किस्मत में शादी की रेखा ही नहीं दिखती है जो इतने सालों बाद भी उनका प्यार शादी के मंडप तक नहीं पहुंच पाया है। 

सलमान का कई बॉलीवुड अभिनेत्रियों के साथ अफेयर रहा और एक बार तो शादी के कॉर्ड तक छपे लेकिन शादी नहीं हुई। सलमान का नाम संगीता बिजलानी, ऐश्वर्या राय, सोमी अली, कटरीना कैफ के साथ जुडा लेकिन यह रिस्ता ज्यादा दिनों तक नहीं चला और इस वजह से उनकी शादी नहीं हुई। 

शाहीन जाफरीसलमान को सबसे पहले शाहीन जाफरी से प्यार हुआ। यह कहानी उस दौर की है, जब सलमान पढ़ाई कर रहे थे। इन दोनों के बीच प्यार था लेकिन उस समय संगीता बिजलानी के कारण इनकी कहानी खत्म हो गयी और सलमान की शादी का सपना टूट गया।शाहीन ने फिर सुमित सहगल से शादी कर अपना घर बसा लिया था लेकिन उनका तलाक हो चुका है। 

संगीता बिजलानी
संगीता बिजलानी और सलमान का रिश्ता किसी से छूपा नहीं है और दोनों एक-दूसरे से बहुत प्यार करते थे। इनका प्यार शादी तक पहुंच गया लेकिन शादी के कार्ड छप चुके थे लेकिन इनकी शादी टूट गई। इसके बाद संगीता ने मोहम्मद अजहरुद्दीन से शादी करने का फैसला किया।

सोमी अली
सलमान और सोमी का रिस्ता लगभग 5 साल से ज्यादा रहा था लेकिन बात नहीं बनी और सलमान की शादी नहीं हुई। 

​​​​​​​

ऐश्वर्या राय बच्चन

सलमान और ऐश्वर्या का रिलेशनशिप ज्यादा नहीं चला और उनका ब्रेकअप हो गया। ऐश्वर्या ने अभिषेक बच्चन से शादी कर ली।

फिल्मी फीवर की और खबरें

सभी खबरें