खेल जगत

T20 World Cup: इस ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी के कारण ऑस्ट्रेलिया को हरा सकता है पाकिस्तान

T20 World Cup: इस ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी के कारण ऑस्ट्रेलिया को हरा सकता है पाकिस्तान
खेल डेस्क: टी20 विश्व कप के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड को हराकर फाइनल में अपनी जगह बना ली है तो दूसरे सेमीफाइनल में पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच फाइनल के लिये आज मैच खेला जाएगा। अगर इन दोनों टीमों के प्रदर्शन की बात करें तो ऑस्ट्रेलियाई टीम का पलड़ा हमेशा भारी रहा है लेकिन इस मैच में ऑस्ट्रेलियाई टीम के पूर्व  बल्लेबाज मैथ्यू हेडन का फायदा मिल सकता है। अगर आईसीसी टूर्नामेंट के नॉक आउट स्टेज के मैचों के प्रदर्शन की बात करें तो पाकिस्तान कभी भी ऑस्ट्रेलिया को हरा नहीं पाया है।

इस विश्व कप में पाकिस्तान की टीम बल्लेबाज और गेंदबाज का प्रदर्शन बहुत ही शानदार रहा है और इस बार पाकिस्तानी टीम के साथ पूर्व ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज मैथ्यू हेडन बैटिंग कंसल्टेंट के तौर पर उनको तैयार कर रहे हैं। विश्व कप के सेमीफाइनल में पाकिस्तान बिना हारे सेमीफाइनल में जगह बनाई है और इसे देखकर लग रहा है​ कि आज के मुकाबले में बड़ा उल्टफेर देखने को मिल सकता है।
मैथ्यू हेडन अपने समय के बहुत ही शानदार सफर रहा है और इस बार ऑस्ट्रेलियाई टीम का पूर्व खिलाड़ी ही अपने देश के लिए विलन बन सकता है। हेडन का पाकिस्तान टीम के साथ ज्यादा समय नहीं बिता फिर भी पाकिस्तान के ड्रेसिंग रूम में उनका असर साफ नजर आ रहा है और इस बार वह पाकिस्तान को विश्व का चैम्पियन बनाकर ही दम लेंगे।

खेल जगत की और खबरें

सभी खबरें