लाइफस्टाइल

नींद कम लेने से होती है ये खतरनाक बीमारी, जानें इसके नुकसान

नींद कम लेने से होती है ये खतरनाक बीमारी, जानें इसके नुकसान

हमारे जीवन में नींद का बहुत बड़ा महत्व होता है लेकिन जब इसमें किसी प्रकार की समस्या आनी शुरू हो जाती है तो हमारी सेहत खराब हो जाती है। कई लोग ऐसे हैं जो अधिक सोते हैं और कई लोग पर्याप्त नींद भी नहीं ले पाते है। जबकि एक सेहतमंद इंसान को कम से कम सात से आठ घंटे की गहरी नींद लेनी चाहिए। जो लोग रात में 5 घंटे से भी कम नींद लेते हैं वह बीमार होने की तरफ बढ़ते है।

कैसे मनाए माँ कालरात्रि को और प्राप्त करें सुख, समृद्धि

इसके कारण पेरीफेरल आर्टरी डिजीज होने का खतरा ज्यादा होता है। पूरी दुनिया में इस बीमारी से पीड़ित लोग बहुत तेजी से बढ़े है। पेरीफेरल आर्टरी डिजीज के चलते खून का संचार अच्छे से नहीं होता है। इसके कारण पैरों और हाथों में ब्लड का फ्लो बहुत कम होता है।

 धमनियों में खून का फ्लो कम होने के कारण हार्ट अटैक की समस्या का भी खतरा बढ़ जाता है। इस समस्या से जूझ रहे मरीजों को रात के समय सोने में बहुत ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ता है। रोजाना 7 से 8 घंटे की नींद लेने वाले लोगों की तुलना में जो लोग 5 घंटे से भी कम की नींद लेते हैं वह इसके शिकार हो रहे हैं। इसके साथ तनाव की समस्या भी होनी शुरू हो जाती है जो आपके जीवन को तहस-नहस कर देता है।

लाइफस्टाइल की और खबरें

सभी खबरें