बॉलीवुड अभिनेत्री से राजनेता बनीं जया प्रदा की लाईफ किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। अपने जमाने में खूबसूरती और अदाओं से हर किसी का दिल जीत लेने वाली इस अभिनेत्री के साथ जो हुआ वह बहुत ही दुख भरा रहा है। जया का पूरा नाम ललिता राज मुद्रा है और 3 अप्रैल 1962 को आंध्रप्रदेश में जन्म हुआ था।
Rathore का Promotion तो Poonia होंगे उपनेता प्रतिपक्ष
जया ने फिल्म सरगम से बॉलीवुड में डेब्यू किया था और यह फिल्म जबरदस्त हिट हुई जिसके बाद जया हर कोई उनका दिवाना हो गया। जया प्रदा ने फिल्म निर्माता श्रीकांत नहाटा से शादी करके सबको हैरान कर दिया। क्योंकि नहाटा पहले से ही तीन बच्चों के पिता थे और पहली पत्नी से तलाक लिए बिना उन्होंने जया से शादी कर ली। शादी के बाद भी उनको बड़ा झटका तब लगा जब वह मां बनने के लिए तैयार थी तो उनके पति ने ऐसा करने से मना कर दिया।
इसके बाद जया को दूसरी औरत के नाम से कहा जाने लगा तो जया ने अलग होने का फैसला कर लिया। उनको पत्नी और मां दोनों का सुख नहीं मिला जो बहुत ही दुखदायी था। उनको लेकर कई प्रकार की बाते सामने आती रहती है लेकिन इसके बाद भी उन्होंने हार नहीं मानी और अकेले अपने दम पर आगे बढ़ती रही। खबरों के अनुसार दावा किया जाता है कि उनका और श्रीदेवी का झगड़ा था इसके कारण उनकी आपस में बात नहीं होती थी।





