आपणो राजस्थान

गहलोत को रावण कहते ही केंद्रीय मंत्री शेखावत को सीएम गहलोत ने दी जेल भेजने की धमकी

गहलोत को रावण कहते ही केंद्रीय मंत्री शेखावत को सीएम गहलोत ने दी जेल भेजने की धमकी

राजस्थान में चुनावी साल के  शुरूआत में ही केंद्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत और सीएम अशोक गहलोत के बीच जबरदस्त तनातनी देखने को मिल रही है। क्योंकि संजीवनी घोटाले को लेकर दोनों नेता एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे है। इस मामले को लेकर इतनी तल्खी बढ़ती जा रही है कि दोनों एक दूसरे पर जमकर आरोप लगा रहे है।

Jhunjhunu: खनन माफियाओं के आगे सरकार बेबस

चित्तौड़गढ़ में बीजेपी की जनआक्रोश रैली में केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह ने सीएम गहलोत को राजस्थान की राजनीति का रावण बता दिया था। इसके बाद इस बयान पर गहलोत ने भी पलटवार करते हुए कहा वह जल्दी जेल जा सकता है। शेखावत ने कांग्रेस सरकार के साथ सीएम गहलोत पर जमकर निशाना साधा है। गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा- राजस्थान में राजनीति के इस रावण अशोक गहलोत को समाप्त करना होगा।

इस बयान के बाद गहलोत ने कहा कि शेखावत के दोस्त जेल में बैठे है और वह भी जल्द जेल जाएगा। उसने पैसा लूटा है तो उसे जेल जाना होगा। पीएम मोदी इस्तीफा ले ऐसे भ्रष्ट मंत्री का और जल्द से जल्द बर्खास्त करे। चलो मैं रावण हूं लेकिन संजीवनी पीड़ित लोगों के पैसे लौटा में मैं तुम्हें राम कहूंगा।

आपणो राजस्थान की और खबरें

सभी खबरें