बांसवाड़ा नगर परिषद चुनाव में आज प्रचार का आखिरी दिन है। कांग्रेस, बीजेपी, बीएपी, आम आदमी पार्टी और निर्दलीय प्रत्याशियों ने अपने-अपने वार्डों में पूरी ताकत झोंक दी है। कहीं ढोल-नगाड़ों के साथ रैली निकली तो कहीं माइक और लाउडस्पीकर के जरिए मतदाताओं से संपर्क किया गया।प्रचार के अंतिम दिन बांसवाड़ा नगर परिषद के 60 वार्डों में चुनावी माहौल पूरी तरह गर्म नजर आया। प्रत्याशी अपने समर्थकों के साथ वार्डों में रैली निकालकर घर-घर पहुंचे और मतदाताओं से समर्थन की अपील की।कहीं ढोल-नगाड़ों की गूंज सुनाई दी तो कहीं लाउडस्पीकर से चुनावी प्रचार चलता रहा। कांग्रेस, बीजेपी, बीएपी, आप और निर्दलीय प्रत्याशियों ने अंतिम दिन अधिक से अधिक मतदाताओं तक पहुंचने के लिए पूरी ताकत लगा दी।अब आज शाम 5 बजे चुनाव प्रचार का शोर थम जाएगा। इसके बाद प्रत्याशी खुलकर प्रचार नहीं कर सकेंगे और मतदाताओं के बीच अंतिम दौर की रणनीति पर फोकस रहेगा।
बांसवाड़ा नगर परिषद चुनाव: प्रचार के आखिरी दिन प्रत्याशियों ने झोंकी पूरी ताकत

राज्य समाचार की और खबरें
सभी खबरेंराज्य समाचार
खाचरियावास ने BJP सरकार पर साधा निशाना
राज्य समाचार




