बॉक्स ऑफिस पर अजय देवगन की फिल्म भोला को रिलीज हुए 1 सप्ताह से ज्यादा का समय बीत चुका है। लेकिन फिल्म की कमाई का ग्राफ दिनों—दिन गिरता ही जा रहा है जिसके कारण फिल्म अपना बजट भी नहीं निकालती दिख रही है। इस फिल्म को सबसे ज्यादा नुकसान दि साउथ सुपरस्टार नानी की फिल्म दसरा से हुआ है।
फटाफट अंदाज में Rajasthan, देखिये अब तक की सभी बड़ी खबरें
अजय की फिल्म 'भोला' को दसरा से कड़ी टक्कर मिल रही है क्योंकि दोनों फिल्में एक ही दिन रिलीज हुई हैं। दोनों फिल्मों को अच्छी कमाई की उम्मीद थी लेकिन दर्शकों ने भोला का नकार दिया और दसरा पर प्यार लूटा दिया। भोला ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 50 करोड़ का आंकड़ा तो छू लिया लेकिन उसका बजट ही 100 करोड़ था।
अगर वर्ल्डवाइड कमाई की बात करें, तो अभी कुछ ज्यादा कमाई नहीं दिख रही है। पहले वीकेंड में भोला ने 40 करोड़ का कलेक्शन किया तो दूसरे सप्ताह में पहले दिन 10 करोड़ से ज्यादा कमाए है। दुनियाभर में 74 करोड़ के आसपास का कलेक्शन किया है। 'दसरा' ने लगभग एक सप्ताह में 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है और आने वाले दिनों में इसकी अच्छी कमाई का संकेत मिल रहा है। एक बार फिर साउथ की फिल्म बॉलीवुड पर भारी पड़ती दिख रही है।





