खेल

Asia Cup 2023: एश‍िया कप को लेकर BCCI लेगा बड़ा फैसला, पाकिस्तान की बढ़ी चिंता

Asia Cup 2023: एश‍िया कप को लेकर BCCI लेगा बड़ा फैसला, पाकिस्तान की बढ़ी चिंता

IPL का फाइनल होने के बाद अब एश‍िया कप को लेकर चर्चा होनी शुरू हो गई है। इसको लेकर BCCI सेक्रेटरी जय शाह ने पहले ही बयान दे दिया था कि वह जल्द ही इस पर फैसला लेंगे। BCCI इस पर अहम फैसला ले सकता है क्योंकि इसका आयोजन पाकिस्तान में होगा और भारतीय टीम पाकिस्तान जाने से मना चुकी है। लेकिन इसके बाद भी पकिस्तान इस बात से सहम​त नहीं है और वह एश‍िया कप के आयोजन के लिए ग‍िड़गिड़ा रहा है।
 
एशिया कप का मेजबान इस बार पाकिस्तान है, दोनों देशों के संबंध अच्छे नहीं होने के कारण भारतीय क्रिकेट टीम को केंद्र सरकार की अनुमति नहीं मिली है। ऐसे में भारत पाकिस्तान नहीं जाएगी। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड  ने एक ‘हाइब्रिड मॉडल’ का प्रस्ताव रखा था जिससे चार मैच का आयोजन पाकिस्तान में करवाने और अन्य मैच बाहर करवाने की बात कही है।

Rajasthan News: राजस्थान देशभर में मॉडल स्टेट के रूप में उभरा

एश‍िया कप में 6 टीमें शामिल होती है जिसमें अफगान‍िस्तान, पाकिस्तान, भारत, श्रीलंका, बांग्लादेश और नेपाल भी है। भारत और पाक ​के रिश्तों के बारे में पूरी दुनिया जानती है इसके कारण भारत ने ऐसा फैसला लिया है। लेकिन पाक बोर्ड ने धमकी दी है कि अगर भारत एशिया कप में उनकी बात नहीं मानता है तो वह भी विश्व कप खेलने भारत नहीं जाएंगे। इस विवाद से बचने के लिए बीसीसीआई ने मैचों का आयोजन अन्य देश में कराने का प्लान बनाया है लेकिन पकिस्तान इस बात से भी सहमत नहीं है।

खेल की और खबरें

सभी खबरें