फिल्मी फीवर

मुस्लिम लड़के से शादी नहीं करेगी उर्फी जावेद, इस्लाम पर नहीं यकीन

मुस्लिम लड़के से शादी नहीं करेगी उर्फी जावेद, इस्लाम पर नहीं यकीन

उर्फी जावेद हमेशा अपने बयानों या अपनी बोल्ड आउटफिट्स को लेकर चर्चा में बनी रहती है। हाल ही में बिग बॉस ओटीटी से बाहर होने के बाद उर्फी बोल्ड आउटफिट्स के कारण सोशल मीडिया पर आग लगा रही है। इसी वजह से उर्फी की पॉपुलैरिटी दिनों दिन बढ़ती जा रही है। 

उर्फी ने हाल ही में अपने इंटरव्यू में अपनी लव लाइफ और शादी को लेकर बड़ा खुलासा किया है। उर्फी जावेद  मुस्लिम परिवार से संबंध रखती हैं। लेकिन वह मुस्लिम लड़के से शादी नहीं करना चाहती हैं और इसके कारण को लेकर कहा कि वह अपनी मर्जी से शादी करना चाहती है। 

​​​​​​​

उर्फी ने कभी भी मुस्लिम लड़के से शादी नहीं करेगी और वह इस्लाम में यकीन नहीं करती है। इस बात को लेकर उन्होंने कहा कि उनको इसकी परवाह नहीं है कि मैं किस से प्यार करती हूं। हमें उसी से शादी करनी चाहिए जो हमें अच्छा लगे।


उर्फी ने बताया कि मुस्लिम होने की वजह से मेरे पास मुस्लिम लोगों के हेट कमेंट्स मिलते है और कहते है कि मैं इस्लाम को बदनाम कर रही हूं। मेरी लाइफस्टाइल को लेकर मुस्लिम लड़के भी मुझसे नफरत करते है क्योंकि उनको ऐसी महिला पंसद है जो उनके कंट्रोल में रहे।

मैं इस्लाम में विश्वास नहीं रखती हूं तो मुझे ट्रोल का शिकार होना पड़ता है। उर्फी ने कहा मैं इन दिनों भगवद गीता पढ़ रही हूं। मैं धर्म हिंदू धर्म के बारे में जानने का प्रयास कर रही हुं।

फिल्मी फीवर की और खबरें

सभी खबरें