आपणो राजस्थान

छात्रसंघ चुनावः निर्दलीयों ने बिगाड़ा ABVP और NUSI का खेल, कल होगा मतदान

छात्रसंघ चुनावः निर्दलीयों ने बिगाड़ा ABVP और NUSI का खेल, कल होगा मतदान

राजस्थान में इन दिनों छात्रसंघ चुनावों के रंग में रंगा हुआ है और इन चुनावों में राजनीतिक दलों के बड़े-बड़े नेताओं का हस्तक्षेप देखने को मिला रहा है। प्रदेश के दो ऐसे विश्वविद्यालय है जहां सबकी नजरे टिकी हुई है और बेसब्री से 27 अगस्त का इंतजार किया जा रहा है। आरयू और जेनएवीयू छात्रसंघ चुनाव में बड़े नेताओं के उतरने से चुनाव पूरी तरह से राजनीतिक रंग ले चुका है। इन दोनों विश्विद्यालयों में निर्दलियों ने पूरा खेल बिगाड़ दिया है।

Sonali और PA सुधीर के रिश्तों का राज खोल रहा है ये सनसनीखेज VIDEO

अपेक्स पद पर निहारिका और अरविंद सिंह ने की उम्मीदवारों को कड़ी टक्कर दे रहे है। अगर 27 अगस्त की परिणाम की बात करें तो दोनों जगह निर्दलीय उम्मीदवारों की जीत का दावा किया जा रहा है। अपेक्स अध्यक्ष पद की प्रत्याशी रितु बराला, नरेन्द्र यादव, निहारिका जोरवाल और निर्मल चौधरी के बीच कड़ी टक्कर मानी जा रही है। वहीं दूसरी तरफ जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय में एबीवीपी के राजवीर सिंह बांता व एनएसयूआई के हरेंद्र चौधरी को के अरविंद सिंह जबरदस्त टक्कर दे रहे हैं।


26 अगस्त यानि कल मतदान होगा और 27 अगस्त को नतीजे आएंगे। चुनावों को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए है। अगर इन चुनावों में निर्दलीय बाजी मारते है तो दोनों संगठनों को बड़ा झटका लग सकता है।

आपणो राजस्थान की और खबरें

सभी खबरें