देश विदेश

क्या बेबस हैं हिंदू धर्म त्यागने को दलित समाज...

क्या बेबस हैं हिंदू धर्म त्यागने को दलित समाज...

भूलोन गाँव का एक मामला राज्य सरकार के खिलाफ आक्रोश को व्यक्त कर रहा हैं  बारां जिले में सवर्ण समाज के लोगों की पिटाई से आहत लोगों ने बड़ा कदम उठाया हैं करीब 250 लोगों के दलित परिवारों ने हिंदू धर्म का त्याग करते हुए बौद्ध धर्म अपना लिया. साथ ही अपने घरों से देवी-देवताओ की प्रतिमा नदी में विसर्जित कर दी हैं.वहीँ प्रशासन से प्रताड़ित परिजनों और ग्रामीणों ने गली-मोहल्लों में आक्रोश रैली निकाली और बैथली नदी पर पहुंचकर देवी-देवताओं की प्रतिमाओं को जल में विसर्जित कर हिंदू धर्म का त्याग किया है,साथ ही डॉ. भीमराव अंबेडकर की 22 प्रतिमाएं लेकर हिंदू धर्म छोड़ने और बौद्ध धर्म अपनाने की शपथ ली|

Boyfriend की हरकत देख चीख पड़ीं Sonakshi Sinha - Video Viral

​​​​​​​


बलमुकंद बैरवा ने बताया कि दलित परिवार के सदस्यों को जान से मारने की धमकियों के साथ गाँव से बाहर निकालने की लगातार धमकी दी जा रहीं हैं. अगर आरोपियों के खिलाफ जल्द कार्यवाही नहीं की गयी तो उपखंड कार्यालय के खिलाफ विशाल प्रदर्शन किया जायेगा| इसी के साथ उन्होंने दलित लोगों पर अत्याचार करने के आरोप भी लगाये साथ ही इस मामले में डीएसपी पूजा नागर ने बताया कि फरियादियों ने थाने में दर्ज कराई एफआईआर में सरपंच प्रतिनिधि का नाम नहीं लिखवाया है और मामले की जांच जारी हैं|

देश विदेश की और खबरें

सभी खबरें