फिल्मी फीवर

इस टीवी एक्ट्रेस के आगे फेल हुई बॉलीवुड अभिनेत्रियां,एक दिन के लिए लाखों वसूलती है

इस टीवी एक्ट्रेस के आगे फेल हुई बॉलीवुड अभिनेत्रियां,एक दिन के लिए लाखों वसूलती है

बॉलीवुड अभिनेत्रियों के बारे में कहा जाता है कि उनकी एक दिन की फीस बहुत ज्यादा होती है। लेकिन आज हम आपको टीवी की एक ऐसी एक्ट्रेस के बारे में बताने जा रहे हैं जो बॉलीवुड अभिनेत्रियों से भी ज्यादा फीस वसूल रही है। इस एक्ट्रेस का नाम रुपाली गांगुली है जो टीवी की हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस बन गई हैं। रुपाली गांगुली ने अपनी दमदार एक्टिंग से लोगों का दिल जीत लिया है। 

HINDUSTANI BHAU गिरफ्तार, छात्रों को उकसाने का लगा आरोप।HINDUSTANI BHAU

अनुपमा की एक्ट्रेस रुपाली गांगुली हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस बनने की खबरे आ रही है और इसके लिए वह डिजर्व भी करती है। सूत्र के हवाले से इस बात की जानकारी मिली है कि रुपा ने अपनी फीस बढ़ा दी है। पहले हर दिन की फीस 1.5 लाख लेती ​थी लेकिन वह हर दिन के तीन लाख रुपये चार्ज करती हैं। एक महीने के लगभग 1 करोड़ रूपए वसूलती है।

Bulandshahr के दरोगा का BJP पर आरोप, कहा- BJP वालों ने मेरा खून पी रखा है,VIDEO

रुपाली टीवी की सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के साथ कई यंग टैलेंट्स को पछाड़ दिया है। रुपाली ने टीवी के दिग्गज एक्टर राम कपूर और रोनित रॉय तक को फीस के मामले में पीछे छोड़ दिया है। 


रूपाली गांगुली पहले 'साराभाई वर्सेज साराभाई'और 'बिग बॉस-1' में भी नजर आ चुकी है। इन दिनों टीवी के कलाकर भी अच्छी खासी रकम वसूल रहे हैं। इन शो को देखने के लिए उनके फैंस बहुत बड़ी संख्या में और इसी वजह से इनकी फीस ज्यादा बढ़ी है।

फिल्मी फीवर की और खबरें

सभी खबरें