खेल जगत

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में भारतीय गेंदबाज ने बनाया ये रिकॉर्ड, सबसे पहले जड़ा शतक

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में भारतीय गेंदबाज ने बनाया ये रिकॉर्ड, सबसे पहले जड़ा शतक

श्रीलंका के खिलाफ भारतीय टीम की जीत में गेंदबाजों का सबसे बड़ा योगदान रहा है और इसी वजह से टीम ने दो मैचों की सीरीज में लंका का क्लीन स्वीप कर दिया है। ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने पूरी टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा 12 विकेट झटके है। इस प्रदर्शन के कारण उनके टेस्ट क्रिकेट में अब 442 विकेट हो गए हैं और वह सर्वाधिक टेस्ट मैच विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में 8वें स्थान पर आ गए है।

पति का सिर काट मंदिर में रख आई पत्नी, सुनकर हो जाएँगे हैरान

आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में अश्विन सबसे पहले सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड अपने नाम किया है। अश्विन ने 100 विकेट लेने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बन गए हैं जिसने जिन्होंने आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में विकेटों का शतक सबसे पहले जड़ा है।
आर अश्विन के बाद सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड पैट कमिंस के नाम है जो 93 विकेट के साथ दूसरे स्थान पर है। 

सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप 5 गेंदबाजों ने दो भारतीय गेंदबाज है। अश्विन की लंबे समय बाद टीम में वापसी हुई है और उन्होंने इसका भरपूर फायदा उठाया है और 12वीं बार टेस्ट सीरीज में 12 से ज्यादा विकेट अपने नाम किए है।


100- आर अश्विन
93- पैट कमिंस
83- स्टुअर्ट ब्रॉड
80- टिम साउदी
74- जसप्रीत बुमराह

खेल जगत की और खबरें

सभी खबरें