क्राइम

रेप और सोशल मीडिया पर फोटो वायरल करने का आरोपी गुजरात से गिरफ्तार

रेप और सोशल मीडिया पर फोटो वायरल करने का आरोपी गुजरात से गिरफ्तार

नागौर 3 अक्टूबर। नाबालिग से दुष्कर्म कर अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने के मामले में 2 महीने से फरार चल रहे आरोपी महेंद्र जाट पुत्र भियाराम (26) निवासी पिपलिया थाना खीवसर को सदर थाना पुलिस ने गुजरात के भावनगर क्षेत्र से गिरफ्तार किया है।

Iran में हिजाब के खिलाफ उग्र हुआ प्रदर्शन, Police चीफ की मौत

एसपी राममूर्ति जोशी ने बताया कि 6 अगस्त को पीड़ित नाबालिग ने अपने पिता के साथ आकर थाना पांचैड़ी पर एक रिपोर्ट आरोपी महेंद्र जाट के विरूद्ध दर्ज कराई थी। जिसके अनुसार आरोपी ने दबाव बनाकर उसके साथ जबरन बलात्कार किया। जिसकी अश्लील फोटो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर वायरल कर दी। रिपोर्ट पर आईपीसी की धाराओ, पॉक्सो एक्ट एवं आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच थाना अधिकारी सदर को सौंपी गई। एसपी जोशी ने बताया कि रविवार को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश मीणा व सीओ विनोद कुमार सीपा के सुपर विजन में थाना अधिकारी सदर रुपाराम मय टीम द्वारा आसूचना संकलन एवं तकनीकी सहायता से आरोपी को गुजरात के भावनगर क्षेत्र से दस्तयाब कर पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया है।

क्राइम की और खबरें

सभी खबरें