जोधपुर संभाग

एक क्लिक में पढ़े प्रदेश की 20 बढ़ी खबरें

एक क्लिक में पढ़े प्रदेश की 20 बढ़ी खबरें

बीकानेर-
35 लाख रुपए की लागत से बनकर तैयार हुआ भवन 
बीकानेर में आपदा प्रबंधन एवं सहायता मंत्री..गोविंद राम मेघवाल ने..ग्राम पंचायत बराला में नवनिर्मित ग्राम पंचायत भवन एवं मल्टीपरपज हॉल का उद्घाटन किया..यह भवन 35 लाख रुपए की लागत से बनकर तैयार हुआ है..इस अवसर पर मेघवाल ने कहा कि पंचायत भवन बनने से स्थानीय लोगों के प्रशासनिक कार्य और अधिक आसानी से होंगे..भवन मिनी सचिवालय के रूप में कार्य करेगा..

डीडवाना- 
पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय मौसम में हुआ बदलाव 
प्रदेश में बीते दिनों से सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ के चलते..मौसम में अच्छा खासा बदलाव देखने को मिला है..डीडवाना और आसपास के ग्रामीण क्षेत्र में अचानक बदले इस मौसम की वजह से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है..बेमौसम बरसात की वजह से किसानों को नुकसान और खराबे को आशंका है..क्योंकि कई फसले इन दिनों कटाई की जा रही है..ऐसे में किसानों को नुकसान हुआ है.. 

रामगढ़-(अलवर)--
गोवंश से भरी पिकअप गाड़ी को पुलिस ने किया जप्त
रामगढ में गौ तस्करों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि..गोवंश से भरी हुई पिकअप गाड़ी मिली..गौ तस्करों ने 8 गोवंश को रस्सी से बांधकर जबरन भर रखा था..चालक मौके से फरार हो गया..इसलिए पुलिस ने गोवंश से भरी गाड़ी को जप्त कर थाने ले गयी..पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया और गाड़ी के चालक की तलाश जारी है..

Right-To-Health Bill पर Police और Doctor की जंग जारी

बीकानेर-(राजस्थान)-- 
अवैध पदार्थों के खिलाफ विशेष अभियान में मिली सफलता 
बीकानेर जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे..विशेष अभियान के तहत खाजूवाला पुलिस ने..दो अलग-अलग मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए..पिता और पुत्र को गिरफ्तार किया..पुलिस ने पिता के पास से 153 अफीम के पौधे जब्त किए..वही पुत्र के पास में 2 किलो डोडा पोस्त जब्त कर मामला दर्ज कर जांच शुरू की है..

किशनगढ़- (अजमेर)--
विधायक बलजीत यादव ने काले कपड़े पहन लगाई दौड़
बहरोड़ के विधायक निर्दलीय बलजीत यादव ने किशनगढ़ की मुख्य सड़क पर दौड़ लगाकर..सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया..अपनी 14 सूत्रीय मांग के समर्थन में विधायक के साथ बड़ी संख्या में उनके समर्थक भी दौड़े..इस दौरान उनके समर्थक भी साथ रहे..विधायक ने काले कपड़े पहनकर लगभग एक किलोमीटर की दौड़ लगाई..

बीकानेर-(राजस्थान)-- 
ज्ञापन सौंपाकर..सड़कों पर उतरने की दी चेतावनी 
राज्य सरकार के द्वारा हाल ही में विधानसभा में प्रदेश भर में 19 नए जिले बनाने के साथ ही..अब विरोध भी देखने का शुरू हो गया..ऐसे में नए जिले अनूपगढ़ में शामिल करने का विरोध खाजूवाला व छतरगढ उपखंड क्षेत्र के लोग कर रहे ..बिश्नोई धर्मशाला में पूर्व विधायक डॉ विश्वनाथ मेघवाल की..अध्यक्षता में मांग को लेकर..बैठक आयोजित की गई..जिसके साथ ही प्रशासन को ज्ञापन सौंपाकर..सड़कों पर उतरने की चेतावनी भी दी हैं..

कई जिलों में ओलावृष्टि पर Congress MLA Raghu Sharma का बयान

बानसूर-(अलवर)--
बाईक टक्कर में युवक की मौके पर मौत 
बानसूर में दो बाईकों की आमने सामने की टक्कर हो गयी..जिसमे एक बाईक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गयी..वही दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए..सुचना पर पहुंची निशुल्क रोटी बैंक एंबुलेंस की सहायता से जिला अस्पताल लाया गया..वही मृतक युवक के शव को मोर्चरी में रखवाया गया..

बीकानेर-(राजस्थान)-- 
राजनीतिक दलों तक पहुंचाने की मंशा से राजधानी में महाकुम्भ
राजनीतिक क्षेत्र में जांगिड ब्राह्मण समाज का प्रतिनिधित्व बढ़ाने के लिए एकजुट हुए जांगिड ब्राह्मण समाज ने 19 मार्च को बीकानेर के रवींद्र रंगमंच पर अपना शक्ति प्रदर्शन कर दिखाया..जिसमें कार्य-कारिणी का शपथ ग्रहण समारोह हुआ..समारोह में समाज के लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा..स्टेज पर भी लंबी कतार में समाज के प्रमुख लोग और अतिथि विराजमान रहे.. 

रियांबड़ी-(नागौर)--
भंवाल माता जाने के 3 प्रवेश द्वार का हुआ निर्माण 
नागौर के जसनगर कस्बे के समीप भंवाल ग्राम में स्थित..विख्यात भंवाल माता के दर्शनों के आने जाने वाले..भक्तों के लिए भामाशाह आनंद राज फूलफगर ने 3 प्रेवश द्वार का निर्माण कराकर आमजन के लिए समर्पित किया..भंवाल प्रवेश द्वार का उद्घाटन मेड़ता पुलिस उप अधीक्षक,मेड़ता नगरपालिका पूर्व चेयरमैन ने फीता-काटकर शुभारंभ किया..

जोधपुर--
अवैध हथियारों के व्यापार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई 
जोधपुर पुलिस कमिश्नरेट की DST टीम, बनाड़ थाना पुलिस और डांगियावास थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई के दौरान..अवैध हथियारों की तस्करी से जुड़े..तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है..मुखबिर से मिली सूचना पर इस कार्रवाई को टीम बनाकर अंजाम दिया गया..वैध हथियार तस्कर व उनके साथियो को गिरफतार कर 3 अवैध पीस्टल सहित 3 राउंड बरामद किये गये..

Private Hospital Doctors की हड़ताल पर बोले Khachariyawas

खेड़ली-(अलवर)--
स्कूल बस में मिला युवक का शव 
खेड़ली थाना क्षेत्र के गांव घाटाभांवर में एक स्कूली बस के अंदर एक युवक का शव पड़ा हुआ मिला..जिसके बाद ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गयी और आक्रोशित होकर..महिला व पुरुषों ने घाटाभांवर और खेड़ली मार्ग पर जाम लगा दिया..घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मौके का मुआयना कर रही हैं..

किशनगढ़-(अजमेर)-- 
प्रताप फाउंडेशन शिविर का हुआ समापन 
किशनगढ़ के RK Community Centre में प्रताप फाउंडेशन के राजनीतिक चिंतन शिविर का समापन हुआ..समापन सत्र को क्षत्रिय युवक संघ के संरक्षक भगवान सिंह ने संबोधित किया..जिसके साथ उन्होंने सामाजिक मजबूती के साथ जीवन में राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक प्रगति के अलावा आध्यात्मिक प्रगति के महत्व पर बल दिया..

रियांबड़ी-(नागौर)
ताइक्वांडो खेल में जीता गोल्ड मेडल, नेशनल चैंपियनशिप में हुआ चयन 
थांवला कस्बे की निवासी भार्गवी सिंह का जयपुर में आयोजित..ताइक्वांडो प्रतियोगिता में गोल्ड जीतने के बाद..नेशनल टूर्नामेंट में सिलेक्शन हुआ..जिसके बाद परिवार व कस्बे वासियों ने भार्गवी को बधाई दी..भार्गवी मार्शल आर्ट्स के विभिन्न खेलों में जिला स्तरीय,राज्य स्तरीय प्रतियोगिता खेलकर..अब तक 23 गोल्ड मेडल प्राप्त कर चुकी हैं..

गिरदावरी कराकर नुकसान की भरपाई करेगी सरकार- BD KALLA

मकराना-(नागौर)--
निजी चिकित्सालयों के चिकित्सकों ने बिल का किया विरोध
मकराना शहर के सभी निजी चिकित्सालयों में राइट टू हेल्थ बिल का विरोध चिकित्सकों सहित चिकित्सा कर्मियों द्वारा किया गया..जिसको लेकर चिकित्सकों ने सभी चिकित्सा सेवाएं बंद रखी है..जिसके तहत चिकित्सकों ने अपना विरोध दर्ज करवाते हुए OPD, IPD व सभी इमरजेंसी सेवाएं बंद रखी..राज्य सरकार द्वारा राइट टू हेल्थ बिल लाया जा रहा है..जिसमें बहुत सारी कमियां है। इन कमियों को दूर करने को लेकर..चिकित्सकों व सरकार के मध्य वार्ता हुई, लेकिन उन कमियों को सरकार द्वारा संशोधित भी नहीं किया गया है..

चित्तौड़गढ़--
हिंदू नव वर्ष की पूरी हुई तैयारियां 
चित्तौड़गढ़ में हिंदू नव वर्ष विक्रम संवत 2080 के स्वागत की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है..जिसमे सभी घरो पर केसरिया पताका लहराया जायेगा.. इसके अलावा सभी मुख्य चौराहों पर विशेष सजावट करने के साथ एक विशाल शोभायात्रा भी निकाली जाएगी..साथ ही हिंदू नव वर्ष के पहले दिन नीम, मिश्री और काली मिर्च के प्रसाद का वितरण किया जाएगा..इस शोभा यात्रा को सफल बनाने के लिए आसपास के करीब 30 गांव में संपर्क किया जा रहा है..साथ ही शहरी क्षेत्र में भी कमेटियां बनाई गई है..
 

जोधपुर संभाग की और खबरें

सभी खबरें