खेल जगत

IPL का पहला खिताब जीताने वाले कप्तान की जर्सी पहनकर मुंबई से भिड़ेगी रॉयल्स

IPL का पहला खिताब जीताने वाले कप्तान की जर्सी पहनकर मुंबई से भिड़ेगी रॉयल्स

IPL के 45वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स का मुंबई इंडियंस से सामना होगा। इस सीजन में रॉयल्स का प्रदर्शन बहुत ही शानदार रहा है तो दूसरी तरफ इस सीजन की पहली जीत के लिए तड़प रहीं मुंबई इस लिग से बाहर हो चुकी है। मुंबई के लिए यह मैच इज्जत बचाने से कम नहीं होगा क्योंकि लगातार 8 मैच हार चुकी इस टीम की जमकर आलोचना हो रही है।

अयोध्या में तनाव की साजिश, मस्जिदों और मजार पर फेंकी आपत्तिजनक चीजें!

आज का मैच राजस्थान के लिए यह मैच बेहद खास होने वाला है। संजू सैमसन की टीम अपने पहले चैंपियन कप्तान और महान स्पिनर शेन वॉर्न की प्रिंट वाली जर्सी पहनकर मैदान में उतरेगी। वॉर्न का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था। रॉयल्स को पहला खिताब दिलाने वाले वॉर्न के सम्मान में नई जर्सी लॉन्च की है और इसका रंग पहले की तरह गुलाबी और नीला है, लेकिन इसके कॉलर पर SW 23 लिखा हुआ है। 


राजस्थान ने IPL का पहला खिताब वॉर्न की कप्तानी में ही जीता है। उस समय IPL की सबसे कमजोर मानी जा रही RR ने फाइनल मुकाबले में चेन्नई को हराकर इतिहास रच दिया था। 2008 में राजस्थान के कप्तान रहे वॉर्न ने कमाल की गेंदबाजी करते हुए 15 मुकाबलों में 19 विकेट झटके थे। इस मैच में  शेन वॉर्न के भाई जेसन भी शामिल होंगे।

खेल जगत की और खबरें

सभी खबरें