आपणो राजस्थान

नागौर में गैंगस्टर को दिनदहाड़े गोलियों से भुना, कोर्ट के बाहर हुआ हमला

नागौर में गैंगस्टर को दिनदहाड़े गोलियों से भुना, कोर्ट के बाहर हुआ हमला

राजस्थान में बदमाश इस कदर बेखौफ हो गए है कि पुलिस का डर उनके मन से निकल गया है। इसी वजह से बदमाशों ने आज दिनदहाड़े नागौर कोर्ट परिसर में पुलिस के सामने ही गैंगस्टर संदीप विश्नोई को गोली मार दी जिसके कारण उसके मौके पर ही मौत हो गई। 

27 साल बाद खुला गंदे चाचाओं का घिनौना राज, 7 साल की उम्र से बना रहे थे हवस का शिकार!

बताया जा रहा है कि नागौर पुलिस दोपहर में गैंगस्टर संदीप को पेश करने के लिए ले गई थी और इसी मौके का फायदा उठाकर कार में आए शूटर ने गैंगस्टर संदीप पर 9 फायर किए। काली कलर की स्कॉर्पियो में आए बदमाशों की अभी तक कोई सुचना नहीं मिली है।


घटना के बाद पुलिस ने नागौर के आसपास नाकाबंदी कर दी है। संदीप के शव को अस्पताल में रखवा दिया गया है। संदीप हरियाणा का कुख्यात गैंगस्टर था और वह सुपारी किलिंग का भी काम करता था। इस घटना को गैंगवार से जोड़कर देख जा रहा है। राजू फौजी और गैंगस्टर संदीप विश्नोई अच्छे दोस्त है और दोनों एक दूसरे की मदद करते थे। 

आपणो राजस्थान की और खबरें

सभी खबरें