आपणो राजस्थान

गाय के बाद अब लंपी वायरस भैंसों में फैल सकता है, वैक्सीनेशन से होगा बचाव

गाय के बाद अब लंपी वायरस भैंसों में फैल सकता है, वैक्सीनेशन से होगा बचाव

राजस्थान में लंपी वायरस का कहर बहुत तेजी से बरप रहा है और प्रदेश के सभी जिलों में लाखों गोवंश की मौत तक हो चुकी है। लेकिन पिछले कुछ दिनों से वायरस का खतरा अन्य जानवरों में फैलने का दावा किया जा रहा है और ऐसा होता है तो यह वायरस भैसों को सबसे ज्यादा प्रभावित करेगा। इस मामले को लेकर पशुपालन मंत्री लालचंद कटारिया ने  लंपी स्किन बीमारी को लेकर समीक्षा बैठक ली।

कर्त्तव्य पथ पर Kangana ये क्या बोल गई! Statement on Bose and Sawarkar

इस दौरान उन्होंने कहा गौवंश में बीमारी को रोकथाम के उपाय करें, साथ ही भैंसों में भी संक्रमण को लेकर सावधानी बरते। जिन जिलों में संक्रमण कम है वहां वैक्सीनेशन तेजी से किया जाए।कटारिया ने कहा पड़ोसी राज्य हरियाणा में भैंसों में लंपी बीमारी होने के केस मिले है जो सबसे बड़ी चिंता है।

अगर राजस्थान में इस वायरस को रोकना है तो हमे तेजी से इस पर काम करना होगा। अब तक करीब 6 लाख से ज्यादा गायों को टीके लगे और आने वालों दिनों में यह गति ज्यादा होगी। सरकार वायरस के प्रभाव को देखते हुए कर्मचारियों की भर्ती भी करने का फैसला किया है।


नए पशुधन सहायक के साथ  500 पशु चिकित्सक व सहायक को लिया जाएगा। खुले में मृत गौवंश फेंकने की जगह प्रॉपर तरीके से दफनाने का काम किया जाएगा। पश्चिमी राजस्थान के जिलों में लंपी वायरस का प्रकोप बहुत ही खतरनाक है। 

आपणो राजस्थान की और खबरें

सभी खबरें