आपणो राजस्थान

राजस्थान में 69 IAS बदले, विवादों में रहे सभी अधिकारियों का हुआ ट्रांसफर,टीना के मंगेतर..

राजस्थान में 69 IAS बदले, विवादों में रहे सभी अधिकारियों का हुआ ट्रांसफर,टीना के मंगेतर..

राजस्थान सरकार ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए लगभग 70 से ज्यादा अफसरों का तबादला कर दिया है। इस लिस्ट में उन अधिकारियों के नाम है जो सबसे ज्यादाा चर्चा में बने हुए है जिसमें करौली कलेक्टर राजेंद्र सिंह शेखावत, आईएएस टीना डाबी के मंगेतर प्रदीप गवांडे और ग्रेटर आयुक्त यज्ञमित्र सिंह देव का नाम भी शामिल है। सरकार ने 69 आईएएए अफसरों के तबादले किए है।

छात्र को किया Pregnant । School love Story | Teacher ने 13 छात्राओं से किया, 8 हो गई Pregnant

बांसवाड़ा, अलवर, प्रतापगढ़ और जालोर के कलेक्टर बदले तो जयपुर, जोधपुर और भरतपुर के संभागीय आयुक्त भी बदल गए हैंं। अलवर कलेक्टर नन्नूमल पहाड़िया का तबादला कर दिया है। प्रकाश चंद शर्मा को बांसवाड़ा, अंकित कुमार सिंह को करौली, नकाते शिव प्रसाद को अलवर, सौरभ स्वामी को प्रतापगढ़ और निशांत जैन को अलवर कलेक्टर की नई जिम्मेदारी दी है। टीना डाबी के मंगेतर प्रदीप को अब उच्च शिक्षा विभाग के संयुक्त सचिव की जिम्मेदारी दी गयी है।


ग्रेटर मेयर सौम्या गुर्जर और आयुक्त यज्ञमित्र सिंह देव का विवाद अब कम होता दिख रहा है। क्यों​कि यज्ञमित्र को राज्य मानवाधिकार आयोग में सचिव के पद पर लगाया है। वीनू गुप्ता की सचिवालय में एंट्री हुई है अैर उनको उद्योग का जिम्मा देकर कद बढ़ाया हैं। निरंजन आर्य के सीएस बनने के बाद उन्हें सचिवालय से बाहर भेद दिया था। तीन संभागीय आयुक्त और पांच जिलों के कलेक्टर बदले हुए है।

आपणो राजस्थान की और खबरें

सभी खबरें