आपणो राजस्थान

REET धांधली को लेकर विधानसभा का घेराव करेगी भाजपा, प्रदेशभर के कार्यकर्ता होंगे शामिल

REET धांधली को लेकर विधानसभा का घेराव करेगी भाजपा, प्रदेशभर के कार्यकर्ता होंगे शामिल

राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा (रीट) मामले में हुई धांधली को लेकर अब बड़ा आंदोलन करने जा रही है और 15 फरवरी,मंगलवार को राज्य विधानसभा का घेराव करेगी। बीजेपी रीट पेपर लीक मामले की सीबीआई जांच की मांग को लेकर 15 फरवरी को राज्यभर से पार्टी कार्यकर्ता व सभी मोर्चे शामिल होकर सरकार से सीबीआई से जांच की मांग करेंगे। जब से विधानसभा सत्र शुरू हुआ है बीजेपी रीट मामले की सीबीआई से जांच कराने की मांग कर रही है।

Valentine day Special: रूठी पत्नी को ऐसे मनाया की हर कोई करता रहा तारिफ

इस प्रदर्शन में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री व प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां, नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया, उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़, युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या भी शामिल होंगे। कांग्रेस इस मामले को लेकर एसओजी की जांच को सही बता रही है लेकिन बीजेपी आरोप लगा रही है कि गहलोत सरकार पेपर आउट करने वाली बड़ी मछलियों को बचाने का प्रयास कर रही है।

बीजेपी का आरोप है कि अगर सरकार का कोई भी नेता या मंत्री इस घटना से नहीं जुड़ा है तो वह सीबीआई से जांच कराने से क्यों डर रही है। भाजपा की सीबीआई से जांच कराने की मांग को कांग्रेस ने सदन में खारिज कर दिया है। रीट लेवल 2 को कैंसिल कर दिया है लेकिन बीजेपी लेवर 1 को भी कैंसिल कराने के साथ सीबीआई से जांच कराने की मांग कर रही है।


यह मामला संसद में उठ चुका है और इस मामले को लेकर किरोड़ी लाल मीणा आर—पार की लड़ाई की मुड़ में नजर आ रहे है। रीट भर्ती को लेकर पूरे प्रदेश की जनता में जबरदस्त आक्रोश दिख रहा है और सरकार भी इस मसले को लेकर सख्त है।

आपणो राजस्थान की और खबरें

सभी खबरें