देश विदेश

पीएम मोदी करेंगे कर्तव्य पथ का उद्घाटन, अंग्रेजों की गुलामी के नाम से मिली आजादी

पीएम मोदी करेंगे कर्तव्य पथ का उद्घाटन, अंग्रेजों की गुलामी के नाम से मिली आजादी

पीएम मोदी पिछले कुछ समय ऐसे फैसले कर रही है जिसके कारण अंग्रेजों की निशानियां खत्म हो रही है। इस बार उन्होंने देश की राजधानी में सालों से राजपथ के नाम से जाने वाले वाले रास्ते का नाम कर्तव्य पथ कर दिया है। पिछले 2 साल से लगातार इसका काम चल रहा था और इंडिया गेट के सामने सेंट्रल विस्टा एवेन्यू बनकर तैयार है। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस नए डेवलप इलाके का उद्घाटन करेंगे।

महाकाल के बिना दर्शन किए लौटे Ranbir और Alia, लोगों ने किया विरोध! bollywood news today 

सेंट्रल विस्टा एवेन्यू के तहत 24 घंटे काम हुआ है और 9 सितंबर से लोग यहां घूम सकेंगे। राष्ट्रपति भवन से इंडिया गेट तक अब पर्यटकों को कई प्रकार की सुविधा मिलेगी। दोनों तरफ नई शॉप बनी हैं, जिनमें सभी राज्यों के फूड स्टॉल होंगे। 

पहले की तरह खाना खाने पर पर पाबंदी होगी और इसके अलावा वेंडर भी खास जोन में ही स्टॉल लगा सकेंगे तो सुरक्षा के लिए 300 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।​​​​​​​ इस काम के लिए 502 करोड़ रुपए का टेंडर निकाला था। इस काम को एक साल में पूरा करना था लेकिन यह काम 10 महीने की देरी से हुआ है।


इस प्रोजेक्ट के तहत राष्ट्रपति भवन से लेकर इंडिया गेट तक सभी इमारतों का रि.डेवलपमेंट और कंस्ट्रक्शन किया जा रहा है। इसमें नया संसद भवन है जिसमें एक बिल्डिंग में लोकसभा के साथ राज्यसभा होगी। केंद्रीय सचिवालय, प्रधानमंत्री आवास, उप राष्ट्रपति आवास भी होंगे। प्रधानमंत्री मोदी ने नए संसद भवन की छत पर अशोक स्तंभ की कांस्य प्रतिमा का अनावरण किया था। इस क्षेत्र का निर्माण अंग्रेजों के समय हुआ था जब राजधनी कोलकाता से दिल्ली आई थी।

देश विदेश की और खबरें

सभी खबरें