लाइफस्टाइल

WHO की चेतावनी: ओमिक्रॉन से ज्यादा तबाही मचाएगा उसका नया वैरिएंट,जानें इसका खतरा

WHO की चेतावनी: ओमिक्रॉन से ज्यादा तबाही मचाएगा उसका नया वैरिएंट,जानें इसका खतरा

कोरोना के कारण पूरी दुनिया को इस अज्ञात वायरस से जंग लड़नी पड़ रही है और लाखों लोगों की मौत हो चुकी है। कोरोना के नए—नए वैरिएंट के आने से इस वायरस का अंत ही नहीं हो रहा है और इसी वजह से लोगों का जीना बेहाल हो गया है। ओमिक्रॉन से ज्यादा उसके नए वैरिएंट का खतरा बताया जा रहा है और इसका ज्यादा असर बच्चों पर देखने को मिल रहा है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने चेतावनी जारी कतरे हुए कहा है कि ओमिक्रॉन का नया वैरिएंट ज्यादा असर डाल सकता है और इसी वजह से यह जानलेवा साबित हो सकता है।

micron variant के नए Strain से दहशत, बच्चे भी आ रहे चपेट में,देखें Video

WHO में कोविड-19 के सभी वैरिएंट को लेकर दुनिया को सतर्क रहने के लिए कहा है और कहा ​है कि किसी भी वैरिएंट को हल्के में नहीं क्योकि कब कौनसा वायरस खतरनाक बन जाए कह नहीं सकते। इस बात का कोई दावा नहीं कर सकता है ​कि नए वैरिएंट खतरनाक होंगे या नहीं। नए वैरिएंट से संक्रमित मरीजों की संख्या अस्पतालों में तेजी से बढ़ने लगी है। 

Htealth Omicron ने बढ़ाया डर, क्या होना पड़ सकता है Hospital में भर्ती,देखें Video

नए वैरिएंट का ट्रांसमिशन रेट बहुत अधिक है और मौजूदा वैरिएंट को पीछे जल्द ही छोड़ देगा। वैज्ञानिकों ने दावा किया है कि अगर तीसरी लहर के बाद कोई नया वायरस नहीं आता है तो कोरोना जल्द ही खत्म हो जाएगा पर ऐसा होता कम दिख रहा है। भारत में ओमिक्रॉन के नए वैरिएंट के कई मामले सामने आए है जिसमें बताया गया है कि इस वायरस का ज्यादा अटैक फेंफडों पर होता है।

फाइजर ने ओमिक्रॉन के नए वैरिएंट के खतरे को देखते हुए पहले ही वैक्सीन की टेस्टिंग शुरू कर दी है। इस समय दुनिया के कई देशों में ओमिक्रॉन की पीक पर है और इसी वजह से नए वैरिएंट का असर कई देशों में दिखाई दे रहा है। किसी भी वायरस से बचने के लिए आपको वैक्सिन लगाने के साथ मास्का का इस्तेमाल करना जरूरी है।

लाइफस्टाइल की और खबरें

सभी खबरें