उत्तर प्रदेश

कांग्रेस नेत्री ने लगाया पति पर गैंगरेप का आरोप, फिर उसके साथ करने लगी मस्ती

कांग्रेस नेत्री ने लगाया पति पर गैंगरेप का आरोप, फिर उसके साथ करने लगी मस्ती

कांग्रेस नेत्री डॉ. यासमीन और उनके पति के बीच जो चल रहा है उसको लेकर किसी को कुछ समझ नहीं आ रहा है। इन दोनों के संबंध कब ठीक है और क​ब बिगड़ जाए किसी को पता भी नहीं चलता है। कुछ दिनों पहले पत्नी ने अपने पति  के ऊपर बंधक बनाकर बेचने का आरोप लगा और गैंगरेप का मुकदमा भी दर्ज कराया था। 

डॉ. यासमीन  मुजफ्फरनगर की चरथावल विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी रहीं है। पति पर गैंगरेप का मुकदमा दर्ज कराने के बाद भी वह उनके ही साथ कार में मस्ती करती हुई दिख रही है। दोनों का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें दोनों साथ नजर आ रहे हैं। जब इस मामले पर उनसे सवाल किया तो उन्होंने कहा कि वह बीमार थी तो पति डॉक्टर को दिखाने के लिए लेकर गए थे।

​​​​​​​

यासमीन का एक आडियो  वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपने  पति अरशद से बात कर रही हैं, जिसमें पति उनके स्वास्थ्य के बारे में बात कर रहे हैं। पति के साथ घूमने की बात को सही बताया है। यासमीन ने पति सहित पांच अन्य के खिलाफ बंधक बनाकर गैंगरेप का आरोप लगाते हुए थाने में केस दर्ज करवाया था। 21 मार्च को दोनों एक साथ नजर आ रहे हैं और 22 मार्च को यासमीन ने 164 सीआरपीसी के बयान कोर्ट में दर्ज कराए।

उत्तर प्रदेश की और खबरें

सभी खबरें