देश विदेश

ओमिक्रॉन ने बढ़ाई सरकार की चिंता, इस राज्य में धारा 144 लागू

ओमिक्रॉन ने बढ़ाई सरकार की चिंता, इस राज्य में धारा 144 लागू

देश में बढ़ते हुए ओमिक्रॉन के खतरे के बीच सरकार की चिंता भी बढ़नी शुरू हो गयी है और इस वजह से सरकार ने लोगों को सतर्क रहने की गाइडलाइन जारी कर दी है। सरकार ने मास्क नहीं लगाने वालों की लापरवाही पर चेतावनी दी है और कहा कि इस खतरे से मास्क और वैक्सीन ही बचाव कर सकती है। 

ओमिक्रॉन के सामान्य लक्षण

बुखार, गले में खराश, कमोरी, पूरे दिन सिरदर्द, मांसपेशियों में दर्द और जोड़ों में दर्ज भी ओमिक्रॉन के लक्षण बताये जा रहे है। अगर आपको यह सब होता है तो आपको टेस्ट करवाकर डॉक्टर से मिलना होगा।

महाराष्ट्र में धारा 144 लागू

कोरोना की सबसे ज्यादा मार झेल चुका महाराष्ट्र इस बार ओमिक्रॉन को लेकर बहुत ज्यादा सावधानी बरत रहा है और सबसे ज्यादा ​मरीज भी इस प्रदेश में मिल रहे हैं। कल ओमीक्रोन के सात नए मामले सामने आने के बाद राज्‍य में 17 मरीज हो चुके हैं। इसके मद्देनजर पुलिस ने मुंबई कमिश्नरेट एरिया में धारा 144 लागू लगा दी है। इसके बाद दो दिनों तक रैलियों और प्रदर्शन पर रोक लग गयी है और यह आदेश 48 घंटों तक लागू रहेगा। 


बचाव के उपाय

कोविड की वैक्सीन जरूर लें।

सार्वजनिक जगहों पर मास्क जरूर लगाएं।

हैंड सैनिटाइजर का प्रयोग करेंं।

कोविड के सभी नियमों का पालन करें।

रोज योग जरूर करें।

देश विदेश की और खबरें

सभी खबरें