लाइफस्टाइल

हार्ट अटैक के खतरे से बचने के लिए रखें इन बातों का खास ख्याल, जानें पूरी खबर

हार्ट अटैक के खतरे से बचने के लिए रखें इन बातों का खास ख्याल, जानें पूरी खबर

आज के समय में कई लोगों की मौत हार्ट अटैक के कारण होती है और तेजी से यह बीमारी सभी लोगों में फैल रही है। इसके कई कारण होते है जिसके कारण हार्ट अटैक आता है लेकिन इसके बाद भी लोग अपनी सेहत का ध्यान नहीं रखते हैं। दिल को स्वस्थ रखने के लिए  एक्सरसाइज और योग के साथ खान-पान का भी विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है। 

जानलेवा गुस्सा युवक को सरेआम उतारा मौत के घाट, देखें Video

तला हुआ खानाः सभी लोगों को बहुत ज्यादा तला हुआ खाना पसंद होता है लेकिन उनको इस बात का पता नहीं होता है यह खाना उनके दिल के लिए बहुत ज्यादा हानिकारक हो सकता है। इसके कारण हमारे लिवर में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ जाती है और अटैक आने का खतरा बढ़ जाता है।

नींद नहीं आनाः नींद इंसान के जीवन में बहुत जरूरी है अगर सही नींद नहीं आएगी तो आपकी सेहत सहीं नहीं रहेगी। इसके कारण तनाव बढ़ेगा और दिल का दौरा पड़ने का खतरा ज्यादा हो जाता है।


शराबः अगर आप बहुत ज्यादा शराब का सेवन करते है तो आपको हार्ट अटैक आने का खतरा भी बहुत ज्यादा बढ़ जाता है। अगर आपको इससे बचना है तो शराब से दूरी बनानी होगी।

सिगरेटः सिगरेट का धुआं आपके हार्ट को कमजोर बनाता है और कैंसर का कारण भी बनता है। स्मोकिंग करने से दिल की उम्र कम होती है तो ऐसे में इससे दूरी बनानी चाहिए।

लाइफस्टाइल की और खबरें

सभी खबरें