आपणो राजस्थान

राजस्थान में पानी का संकट हुआ कम, बांध भरने से करोड़ों लोगों को मिलेगा पीने का पानी

राजस्थान में पानी का संकट हुआ कम, बांध भरने से करोड़ों लोगों को मिलेगा पीने का पानी
राजस्थान में इस साल इन्द्र देव की जमकर मेहरबानी हुई है और इसी वजह से सामान्य से 40 फीसदी ज्यादा बारिश हो चुकी है। इसके चलते प्रदेश के कई बड़े बांध लबालब भर चुके है और कई बांधों के गैट खेल दिए गए है।

इस बार पश्चिमी राजस्थान में भारी जल संकट देखने को मिला था और इसके कारण वाटर ट्रेन चलाने तक की नौबत आ गई थी। लेकिन इस बार जमकर बारिश होने से लोगों को पीने का पानी आसानी से उपलब्ध होगा। जवाई बांध और बीसलपुर में पानी की आवक होने से करीब 1 साल का पानी आ चुका है और आने वाले दिनों अच्छी बारिश होगी तो बांध का जल्द स्तर बढ़ जाएगा।

जम्मू-कश्मीर में सरकार बनाने के लिए BJP की नई चाल तो विपक्ष को लगी मिर्ची!

पाली जिले की लाइफ लाइन जवाई बांध और जयपुर की लाइफ लाइन बीसलपुर बांध के भरने से करोड़ों लोगों को पीने का पानी आसानी से उपलब्ध होगा। इन दोनों बांधों के सहारे लोगों को पीने का पानी मिलता है और पिछले दिनों इनका जल स्तर कम हुआ तो बड़ा संकट खड़ा हो गया था।


राजस्थान में 700 छोटे-बड़े बांध है, जिसमें से 100 बांध फुल हो चुके हैं। जबकि 375 बांध ऐसे है जिनमें पानी की आवक शुरू हो गई लेकिन भरे नहीं हैं। वहीं दूसरी ओर 200 ऐसे बांध हैं जो अब तक खाली हैं। 

राजस्थान के प्रमुख बड़े बांधों का जल स्तर

बांध
कुल भराव
वर्तमान भराव
प्रतिशत
प्रताप सागर
35235164
कोट बैराज
26025996
बीसलपुर
31531255
जवाई बांध
181344
जवाहर29829674

आपणो राजस्थान की और खबरें

सभी खबरें