आपणो राजस्थान

दिनदहाड़े प्रदेश के सबसे बड़े सरकारी हॉस्पिटल से बच्चा किडनैप, प्रशासन की पोल खुली

दिनदहाड़े प्रदेश के सबसे बड़े सरकारी हॉस्पिटल से बच्चा किडनैप, प्रशासन की पोल खुली

प्रदेश के सबसे बड़े सरकारी सवाई मानसिंह हॉस्पिटल से बच्चे के किडनैप होनी की घटना ने पूरी सरकार को हिला कर रख दिया है। इस घटना के बाद सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कई सवाल खड हो रहे है कि शहर के बिचों बिच  अपराधी घटना को अंजाम देकर गायब हो गए।

कांग्रेस के नए अध्यक्ष पद पर दिखेगा राजनीति के जादूगर का जादू, मोदी-शाह को मिलेगी कड़ी टक्कर!

 सुरक्षा के लिए हॉस्पिटल के 90 कैमरे लगे हुए है लेकिन अपराधी ने सभी कैमरों से बचता हुआ निकल गया। घटना के बाद पुलिस लकीर पीटती नजर आ रही है और अधिकारी जल्द से जल्द अपराधियों को पकड़ने का दावा कर रही है।

 घटना हॉस्पिटल के बांगड़ परिसर की बताई जा रही है जहां दौसा जिले के बुजुर्ग कालूराम छोटे पोते दिव्यांश 4 माह को लेकर खाना खाने बैठे थे  उसने बच्चे को साइड में लेटा दिया तो कुछ सेकंड में ही उसके पास में मौजूद आरोपी युवक मासूम को लेकर गायब हो गया।


संदिग्ध आरोपी सीसीटीवी फुटेज में नजर आ रहा है, लेकिन एसएमएस की किसी फुटेज में वह नहीं दिखा है। चार माह के दिव्यांश के किडनैप की तलाश में आधा दर्जन थानों की पुलिस जुटी हुई है लेकिन अभी तक सफलता नहीं मिली है।

आपणो राजस्थान की और खबरें

सभी खबरें