आपणो राजस्थान

जोधपुर में होगी चौके-छक्कों की बरसात, सहवाग के साथ धमाल मचाएंगे गेल

जोधपुर में होगी चौके-छक्कों की बरसात, सहवाग के साथ धमाल मचाएंगे गेल

क्रिकेट फैंस जोधपुर के बरकतुल्ला खां स्टेडियम में 20 साल बाद चौके-छक्कों की बरसात देखेंगे।  जोधपुर को लीजेंड्स लीग की मेजबानी मिली है और इसकी शुरूआत  16 सितंबर से होने जा रही है। 

इस लीग के तीन मैच जोधपुर में खेले जाएंगे। पहला मैच 30 सितंबर को, दूसरा मैच 1 अक्टूबर को और तीसरा मैच 2 अक्टूबर को खेला जाएगा। वीरेंद्र सहवाग,हरभजन सिंह, गंभीर, ब्रेट ली जैसे खिलाड़ी अपना दमखम दिखाएंगे। इसका फाइनल 5 अक्टूबर को खेला जाएगा। इस सीजन में चार टीम भीलवाड़ा किंग्स, इंडिया कैपिटल्स, मणिपाल टाइगर्स और गुजरात जायंट्स है। 


इस सीजन में 10 देशों के खिलाड़ी भाग लेंगे। जैक कैलिस,शेन वॉटसन, इरफान पठान, मुथैया मुरलीधरन,रवि बोपारा, मिशेल जॉनसन, रॉस टेलर, डेनियल विटोरी जैसे खिलाड़ियों को फिर से खेलते हुए देखने का मौका मिलेगा। राजस्थान क्रिकेट को फिर से खड़ा करने में वैभव गहलोत की मेहनत है।

आपणो राजस्थान की और खबरें

सभी खबरें