आपणो राजस्थान

जयपुर को जल्द मिलेगी 30 नए पब्लिक ट्रांसपोर्ट मार्ग की सौगात, जानें पूरी खबर

जयपुर को जल्द मिलेगी 30 नए पब्लिक ट्रांसपोर्ट मार्ग की सौगात, जानें पूरी खबर

जयपुर शहर के लोगों जल्द बड़ी सौगात मिलने जा रही है और अब लोगों को एक इलाके से दूसरे इलाके में जाने के लिए सार्वजनिक परिवहन वाहन की सुविधा उनकी घर के पास मिलेगी। खबरों के अनुसार बताया जा रहा है कि जयपुर आरटीओ ने राजधानी जयपुर के दूर दराज वाली कॉलोनियों की परेशानी को देखते हुए 30 नए मार्ग चिन्हित किये है। 

राजधानी जयपुर में नई कॉलोनियों की बसावट तेजी से हो रही है लेकिन इसके मुकाबले सार्वजनिक परिवहन की सुविधा नहीं बढ़ने से बहुत परेशानी खड़ी हो रही थी। इसी परेशानी को देखते हुए पब्लिक ट्रांसपोर्ट के लिए नए रूट चिन्हित किए हैं जिन्हें अगले महीने तक मंजूरी मिल सकती है। नए रूटों का चयन करते समय स्थानिय लोगों से भी सुझाव लिए हैं और लोगों के सुझावों के बाद भी कई नए रूटों को चिन्हित किया गया है।


प्रमुख तौर से नए रूटों पर मिलेगी जनता को सौगात

1. बी2 बायपास से नेवटा 

2. रावत कॉलेज से मालपुरा गेट

3. खानिया बंधा से सीतापुरा और जेइसीआरसी

4. कनकपुरा से भांकरोटा

5. एस के आई टी कॉलेज से सांगानेर पुलिस और नेवटा

6. सांगानेर पुलिस थाना से जगतपुरा और सिरौली

आपणो राजस्थान की और खबरें

सभी खबरें