खेल जगत

गेंदबाज तय करेंगे टीम इंडिया की जीत का फैसला, अफ्रीका जीत से 200 रन दूर

गेंदबाज तय करेंगे टीम इंडिया की जीत का फैसला, अफ्रीका जीत से 200 रन दूर

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन मैचों की सीरीज का पहला टेस्ट मैच सेंचुरियन में खेला जा रहा है। मैच के चौथे दिन के खेल समाप्त होने तक साउथ अफ्रीका ने 4 विकेट खोकर 94 रन बना लिए थे। पहली पारी में सस्ते में आउट होने वाले टीम के कप्तान डीन एल्गर ने दूसरी पारी में 52 रन बनाकर नाबाद है। भारत ने पहली पारी में 327 रन और दूसरी पारी 174 रन ही बना सकी। 

इस भारतीय गेंदबाज के आगे ढेर हुए अफ्रीकी बल्लेबाज, भारत को 150 रनों की बढ़त

दोनों पारियों में भारतीय बल्लेबाजों ने निराश किया अगर राहुल का शतक की बात छोड़े तो भारत दोनों पारी में 300 रन भी नहीं बना पाता। 
वहीं अफ्रीकी बल्लेबाज का पहली पारी में प्रदर्शन सही नहीं रहा है लेकिन दूसरी पारी में उनका प्रदर्शन सही रहा है और 5वें दिन अगर वह 211 रन बना लेती है तो यह मैच जीत सकती है। 

भारतीय टीम की जीत अब उसके गेंदबाजों के हाथ में है अगर गेदंबाज 6 अफ्रीकी बल्लेबाजों के विकेट लेने में कामयाब होते है तो यह भारत टीम की जीत होगी। इस जीत के साथ भारत सीरीज में बढ़त बना लेगा। भारतीय गेंदबाजों ने अफ्रीकी टीम को पहली पारी में 200 रन पर ही  समेट दिया था लेकिन अब उनको 6 विकेट लेकर मैच जीताना होगा। पहली पारी में शमी ने 5 विकेट अपने नाम किए तो दूसरी पारी में बुमराह का जलवा देखने को मिल रहा है।


दोनों टीमें-
IND: केएल राहुल, मयंक अग्रवाल, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, विराट कोहली (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, शार्दूल ठाकुर, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, जसप्रीत बुमराह।

SA: डीन एल्गर (कप्तान), एडेन मार्करम, कीगन पीटरसन, रस्सी वैन डेर डूसन, तेम्बा बावुमा, क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), वियान मुल्डर, मार्को जेन्सन, केशव महाराज, लुंगी एनगिडी, कगिसो रबाडा।

खेल जगत की और खबरें

सभी खबरें