खेल जगत

IPL 2022: आईपीएल के वो शर्मनाक रिकॉर्ड, जिसे कोई नहीं करता पसंद

IPL 2022: आईपीएल के वो शर्मनाक रिकॉर्ड, जिसे कोई नहीं करता पसंद

इंडियन प्रीमियर लीग 2022 का आगाज होने जा रहा है और इस बार कोरोना का खतरा कम होने के कारण देश में ही इसका आयोजन होगा। इस बार आईपीएल में बड़ा धमाका होगा क्योंकि इस बार 10 टीमें ट्रॉफी के लिए भिड़ेगी। आईपीएल में कई बार रिकॉर्ड बनते हैं और टूटते है लेकिन कुछ रिकॉर्ड इतने शर्मनाक होते है जिसे कोई भी खिलाड़ी अपने नाम नहीं करता है। इंडियन प्रीमियर लीग 2022 की शुरुआत 26 मार्च से होने जा रही है।

जिस बाथरूम में नहाती थी पत्नी उसी के नीचे दफ्न थी पति की लाश

सबसे ज्यादा बार जीरो पर आउट होने का रिकॉर्ड:
IPL में सबसे ज्यादा बार जीरो पर आउट होने का रिकॉर्ड रोहित शर्मा के साथ अजिंक्य रहाणे, अंबति रायडू,पीयूष चावला, हरभजन सिंह और पार्थिव पटेल के नाम है जो 13 बार बिना खाता खोले ही 0 पर आउट हुए है। कोई भी खिलाड़ी नहीं चालता है कि वह 0 पर आउट हो। 

सबसे कम स्कोर: 
आईपीएल का नाम आते ही खिलाड़ियों के साथ उनके फैंस के दिमाग केवल चौके और छक्के आने शुरू हो जाते है। लेकिन  रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के नाम सबसे कम स्कोर बनाने का शर्मनाक रिकॉर्ड है। जिसमें वह कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ सिर्फ 49 के स्कोर पर ऑलआउट हुई थी।


सबसे ज्यादा रन देने वाला गेंदबाज: 
हर मैच में एक गेंदबाज का सपना होता है कि वह कम देकर ज्याद विकेट ले लेकिन आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद के बसिल थांपी ने चार ओर में 70 रन देकर अपने नाम शर्मनाक रिकॉर्ड बनाया है। 

सबसे ज्यादा हार: 
आईपीएल के इतिहास में 100 से अधिक मैच हारने वाली तीन टीमों के लिए इस बार का सीजन बहुत ही अहम होगा। सबसे ज्यादा मैच हारने वाली टीम में दिल्ली कैपिटल्स, पंजाब किंग्स और आरसीबी का नाम आता है।

खेल जगत की और खबरें

सभी खबरें