क्राइम

पत्नी करती है शराब और भांग का नशा फिर दांतों से काटती है ..., पति हुआ परेशान

पत्नी करती है शराब और भांग का नशा फिर दांतों से काटती है ..., पति हुआ परेशान

पति और पत्नी के बीच अक्सर लड़ाई झगड़े होते रहते है और इसके कारण कई बार तलाक तक हो जाता है। लेकिन आज हम आपको एक ऐसी घटना के बारे में बताने जा रहे हैं जिसमें एक युवक ने शादी के कुछ दिन बाद अपनी पत्नी पर ऐसे आरोप लगाए है जिसके बारे में सुनकर सभी लोग हैरान है। मामला उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले का बताया जा रहा है जहां  नई नवेली दुल्हन ने दांतों से काटकर अपने पति को घायल कर दिया तो घायल पति ने थाने पहुंचकर पत्नी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवा दी।

श्रीकांत त्यागी पार्ट-2,'गालीबाज' महिला की गालियां सुन कानों से निकलेगा खून!

पीड़ित पति ने आरोप लगाया है कि उसकी पत्नी कई प्रकार का नशा करती है और नशे की हालत में हंगामा करने के साथ उसके साथ मारपीट करती है। पत्नी शराब के साथ भांग का नशा भी करती है जिसके कारण उनके घर में हर दिन झगड़े होते है। लेकिन वह कई बार उसके साथ मारपीट भी करती है और इस बार तो उसको काट भी लिया।


हाथापाई के दौरान उसकी पत्नी ने छाती में दांतों से काट कर घायल कर दिया और  जान से मारने की धमकी दी । युवक ने पुलिस से कहा कि उसे नई पत्नी से छुटकारा दिलाया जाए क्योंकि वह परेशान हो चुका है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और घटना के पूरी जानकारी जुटा कर एक्शन लेगी। 

क्राइम की और खबरें

सभी खबरें