आपणो राजस्थान

गहलोत सरकार प्रत्येक महिला को देगी फ्री में स्मार्टफोन, जानें इसकी पूरी प्रकिया

गहलोत सरकार प्रत्येक महिला को देगी फ्री में स्मार्टफोन, जानें इसकी पूरी प्रकिया

चुनावों से पहले गहलोत सरकार प्रदेश की 1 करोड़ से ज्यादा महिलाओं फ्री में स्मार्टफोन देने का फैसला किया है। इसके लिए सरकार ने 7500 करोड़ रुपए का बजट दिया है जिससे 1.33 करोड़ मोबाइल हैंडसेट तीन साल तक फ्री 4जी इंटरनेट के साथ दिए जाएंगे। खबरों के अनुसार बताया जा रहा है कि हर स्मार्टफोन की कीमत लगभग 6 हजार हो सकती है। गहलोत सरकार की चौथी सालगिरह पर इन स्मार्टफोन को देने की तैयारी शुरू कर दी गई है। 

ढोंगी बाबा जो चेलों को देता था मल-मूत्र खाने की सलाह!

सरकार ने दो दिन पहले ही टेंडर जारी किया है जिसमें देश भर की मोबाइल हैंड सेट मैन्युफैक्चरर और सर्विस प्रोवाइडर कंपनियां टेंडर में भाग लेगी। 1 जुलाई को टेंडर खुलेगा तो इसके बाद ही तय होगा कि कौन सी कंपनी मोबाइल सप्लाई करेगी। सरकार ने साफ कहा है कि एक साल के भीतर सभी स्मार्टफोन मिलने चाहिए।


मुख्यमंत्री गहलोत ने इस साल बजट में प्रदेश की महिलाओं को स्मार्टफोन देने का ऐलान किया था। सरकारी मोबाइल फोन परिवार की मुखिया महिलाओं को दिए जाएंगे जिनके नाम जनाधार कार्ड में है। मोबाइल के साथ तीन साल फ्री डेटा मिलेगा तो स्मार्टफोन का वितरण जिला और ब्लॉक स्तर पर किया जाएगा। स्मार्टफोन डिलीवरी के समय हैंडसेट की कीमत का केवल 30 फीसदी पैसा ही मिलेगा और डिलीवरी के दो साल बाद बचा हुआ पैसा दिया जाएगा।

आपणो राजस्थान की और खबरें

सभी खबरें