धर्म

Ganesh Chaturthi 2022: 10 दिन तक धूमधाम से मनाया जाएगा गणेश महोत्सव, जानें शुभ मुर्हूत

Ganesh Chaturthi 2022: 10 दिन तक धूमधाम से मनाया जाएगा गणेश महोत्सव, जानें शुभ मुर्हूत

सभी लोगों को गणेश चतुर्थी के त्योहार का बेसब्री से इंतजार हो रहा है और इसकी सबसे ज्यादा धूम महाराष्ट्र में देखने को मिलेगी। गणेश चतुर्थी का पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाने की तैयारियां शुरू हो गई है। इस दिन शिव पुत्र गणेश की पूजा की जाती है और आखिरी दिन उनका विसर्जन किया जाता है। लगभग दस दिनों में भगवान गणेश की पूजा करने से मनचाहा फल मिल जाता है।

YOUTUBE पर देखा Video जेल में क्या-क्या होता है फिर Dost को उतारा मौत के घाट!

हिंदू धर्म की मान्यताओं के अनुसार भाद्रपद माह की शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को यह पर्व मनाया जाता है। गणेश चतुर्थी से ही गणेश महोत्सव की शुरुआत हो जाती है जो अगले दस दिन तक चलता है। 30 अगस्त को गणेश चतुर्थी पूरे देश में मनाई जाएगी।

गणेश महोत्सव का कार्यक्रम 
इस साल गणेश चतुर्थी तिथि 30 अगस्त को मनाएगी जाएगी और 09 सितंबर को अनंत चतुर्दशी पर गणेश जी की मूर्ति विसर्जित का कार्यक्रम किया जाएगा।


गणेश पूजन की विधि 
भगवान गणेश की मूर्ति की स्थापना करें और इसके बाद दूर्वा घास, मोदक आदि अर्पित करें। इसके बाद गणेश के मंत्रों का जाप करें।

धर्म की और खबरें

सभी खबरें