आपणो राजस्थान

राजस्थान में बाढ़ के हालात, बीसलपुर के गेट खोलने की तैयारी

राजस्थान में बाढ़ के हालात, बीसलपुर के गेट खोलने की तैयारी

राजस्थान में कोटा और उदयपुर संभाग में लगातार भारी बारिश के कारण बाढ़ से हालात बिगड़ गए है और  सेना के साथ लोगों को बचाने में जुटी हैं। लेकिन अब भी हजारों लोगों के फसे होने की खबर आ रही है तो चंबल नदी ने अपना विकराल रूप दिखाया है।

बीसलपुर डैम की भराव क्षमता पूरी हो चुकी है और गेट खोलने की तैयारी की जा रही है। इसके कारण जयपुर और अजमेर जिले को साल भर पीने का पानी मिलेगा जो अच्छी खबर है।हाड़ौती कोटा, झालावाड़, बारां, में बारिश का कहर जारी है। पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने आज दोपहर को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों को दौरा किया है तो सीएम ने भी राहत पैकेज की घोषणा कर दी है।

YOUTUBE पर देखा Video जेल में क्या-क्या होता है फिर Dost को उतारा मौत के घाट!

राजस्थान में 22 बड़े डैम में से तीन बांध तो भर चुके हैं और उनके गेट खोल दिए गए है। इसके कारण आसपास के शहर और गांवों में पानी भर गया है जिसके कारण बाढ़ के हालात बने हुए है।


मौसम विभाग ने जयपुर, बीकानेर, जैसलमेर, बाड़मेर, उदयपुर, डूंगरपुर, बांसवाड़ा जिलों में बारिश की संभावना जताई है। 

आपणो राजस्थान की और खबरें

सभी खबरें