लाइफस्टाइल

गधी का दूध बेचकर ये शख्स कमाने लग गया लाखों रूपए, जानें पूरी खबर

गधी का दूध बेचकर ये शख्स कमाने लग गया लाखों रूपए, जानें पूरी खबर

जब गधे का जिक्र होता है तो एक आपके सामने एक बेबस और असहाय जानवर की तस्‍वीर आंखों के सामने उभरकर आती है, लेकिन क्या आपको पता है गधी आपको करोड़पति भी बना सकती है, अगर आप गधी को दूध के लिए पालते हो तो आप कुछ ही समय में मालामाल हो सकते हो, अन्य पशुओं की तरह गधी का दूध 50 या 100 रुपये लीटर नहीं बिकता, बल्कि इसका दाम 5 हजार रूपये लीटर तक होता है,

PM Modi के Agneepath से राख हुए युवाओं के सपने!

 कर्नाटक के मंगलूरु में रहने वाले एक युवक ने गधी के दूध का बिजनेस करने के लिए आईटी सेक्टर की नौकरी तक छोड़ दी, इससे युवक को अच्छा-खास प्रॉफिट भी हो रहा है. श्रीनिवास गौड़ा ने 20 गधी के साथ डंकी मिल्क फार्म की शुरुआत की है. इसके लिए उन्होंने 42 लाख रुपये का निवेश किया. गौड़ा ने बताया कि उसने गधों की प्रजातियों की संख्या में गिरावट के कारण इस नए बिजनेस को शुरू किया,

 

गधी का "दूध पैकेट में उपलब्ध होगा और 30 मिलीलीटर दूध के पैकेट की कीमत 150 रुपये होगी, दूध के पैकेट मॉल, दुकानों और सुपरमार्केट में उपलब्ध होंगे. गौड़ा ने यह भी दावा किया कि उन्हें पहले ही 17 लाख रुपये के ऑर्डर मिल चुके हैं। गधी के दूध में ऐसे गुण होते हैं जो स्वस्थ आहार के लिए उच्च गुणवत्ता वाले माने जाते है।

लाइफस्टाइल की और खबरें

सभी खबरें