खेल जगत

24 साल के ऋषभ पंत का टीम से पत्ता काटेगा 37 साल का ये खिलाड़ी

24 साल के ऋषभ पंत का टीम से पत्ता काटेगा 37 साल का ये खिलाड़ी

साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेली गई पांच मैच की टी-20 सीरीज बिना नतीजे के ड्रॉ पर खत्म हो गई है। लेकिन इस सीरीज में कुछ खिलाड़ियों  के भविष्य को लेकर सवाल खड़ा किया है तो कुछ खिलाड़ियों की विश्व कप में दावेदारी मजबूत की है। आईपीएल के ठीक बाद हुई इस सीरीज में कई बड़े खिलाड़ियों को आराम दिया गया और उनके जगह नए चेहरों को मौका दिया गया था। लेकिन कुछ प्लेयर्स के लिए यह सीरीज अच्छी रही तो कुछ के लिए निराशाजनक रही है। 

Big Story: एक लड़की की वजह से 42 साल क्यों बंद रहा Railway station #hauntedstories

इसी साल टीम इंडिया को टी20 वर्ल्डकप खेलना है और इसके लिए खिलाड़ियों के ​प्रदर्शन पर नजर रखी जा रही है। इस सीरीज में एक ऐसा खिलाड़ी है जिसकी उम्र उसके प्रदर्शन में किसी प्रकार से रूकावट नहीं बन रही है और उसका प्रदर्शन दिनों दिन शानदार होता जा रहा है। दिनेश कार्तिक ने 37 साल की उम्र में अपने बल्ले से शानदार प्रदर्शन करके सबको हैरान कर दिया है और इसी वजह से ऋषभ पंत पर खतरा मंडरा रहा है।

दिनेश कार्तिक और ऋषभ पंत के प्रदर्शन की बात करें तो पंत पूरी तरह से फ्लॉप रहे, जबकि दिनेश कार्तिक ने टीम इंडिया की लाज बचाते हुए सीरीज को ड्रा कराने में सफल रहे है। दिनेश कार्तिक ने इस सीरीज में 92 रन बनाए जबकि पंत ने 5 मैच में सिर्फ 58 ही रन बनाए है।


ऋषभ पंत के टी-20 टीम में जगह पर सवाल खड़े होने लगे हैं क्योंकि कार्तिक का प्रदर्शन अंतिम ओवर में बहुत ही शानदार रहता है। पंत बल्लेबाजी ऑर्डर में कमजोर साबित होते दिख रहे हैं तो कार्तिक ने सबको हैरान किया है। धोनी के बाद ऐसे फिनिशर की तलाश के रूप में कार्तिक को टीम में जगह मिल सकती है, जो अंत में आकर चंद बॉल में पूरा खेल ही बदल दे।

खेल जगत की और खबरें

सभी खबरें