आपणो राजस्थान

राजस्थान में कोरोना का कहर, 500 नए मरीजों के साथ 3 की मौत

राजस्थान में कोरोना का कहर, 500 नए मरीजों के साथ 3 की मौत

राजस्थान में कोरोना संक्रमण एक बार फिर से विकराल रूप लेता हुआ नजर आ रहा है। पिछले एक सप्ताह में लगातार संक्रमित मरीजों का आंकड़ा तेजी से बढ़ता ही जा रहा है और इसके कारण प्रशासन की परेशानी बढ़ने लगी है। पिछले 24 घंटों में प्रदेशभर में 400 से ज्यादा नए संक्रमित मरीज मिले हैं। सबसे ज्यादा संक्रमित मरीज राजधानी जयपुर में मिले है तो 3 मरीजों की जान भी गई है। 

जयपुर में 100, जोधपुर में 63, भरतपुर में 50, नागौर में 40, उदयपुर में 34, बीकानेर में 27 तो अन्य जिलों में मरीजों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। प्रदेश के कई बड़े नेेता भी इसकी चपेट में आ चुके है और इसी वजह से कोरोना को लेकर सावधानी बरतने की बात कही जा रही है।

U.P. की कानून व्यवस्था को लेकर CM Gehlot का बड़ा बयान

सीएम अशोक गहलोत, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के साथ कई लोग सके चपेट में आ चुके है। मौसम में बदलाव भी इसका एक प्रमुख कारण माना जा रहा है और हेल्थ डिपार्टमेंट के अधिकारियों के अनुसार राजस्थान में इसका खतरा ज्यादा नहीं है। जिन मरीजों में कोविड के लक्षण नजर आते है उन को विशेष सावधानी रखने की जरूरत है। 

 

आपणो राजस्थान की और खबरें

सभी खबरें