खेल जगत

कॉमनवेल्थ में सिल्वर से खुला भारत का खाता, संकेत ने दिए अच्छे संकेत

कॉमनवेल्थ में सिल्वर से खुला भारत का खाता, संकेत ने दिए अच्छे संकेत

इंग्लैंड के बर्मिंघम में खेले जा रहे 22वें कॉमनवेल्थ गेम्स के दूसरे दिन भारत का खाता सिल्वर मेडल से खुला है। भारत को पहला मेडल स्टार वेटलिफ्टर संकेत महादेव ने दिलाया है। पुरूषों के 55 किग्रा इवेंट के फाइनल में यह मेडल जीता है।

संकेत ने दो राउंड के 6 अटेंप में कुल 248 किग्रा वजन उठाते हुए सिल्वर अपने नाम किया है। महाराष्ट्र के सांगली के रहने वाले संकेत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए यह मेडल अपने नाम किया है। पिछले साल ताशकंद में हुई चैम्पियनशिप में गोल्ड मेडल जीता था। आज भारत के खाते में कई मेडल आ सकते है।

कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का प्रदर्शन बहुत ही शानदार रहता है और इस बार भी यही उम्मीद जताई जा रही है कि भारत नंबर 1 पर आए। 12 दिन तक चलने वाले इस कार्यक्रम में 72 देशों की टीमें 20 खेलों में भाग लेगी।

खिलाड़ीखेलगोल्डसिल्वरबार्न्स
संकेत महादेववेटलिफ्टर010





खेल जगत की और खबरें

सभी खबरें