छत्तीसगढ

छात्रा को अश्लील वीडियो भेजकर संबंध बनाने का दबाव बनाने लगा सरकारी शिक्षक

छात्रा को अश्लील वीडियो भेजकर संबंध बनाने का दबाव बनाने लगा सरकारी शिक्षक

स्कूल छात्राओं से छेड़छाड करने की घटनाओं में तेजी से इजाफा होता है जा रहा है और इसी वजह लड़कियों को स्कूल भेजने से भी लोगों को डर लगने लगा है। हाल ही में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसमें एक सरकारी शिक्षक ने छात्रा को अश्लील वीडियो भेजकर संबंध बनाने का दबाव बनाना शुरू कर दिया।

यह मामला छत्तीसगढ़ का बताया जा रहा है ​जहां एक शिक्षक को एक स्कूली छात्रा से छेड़छाड़ करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।  इस शिक्षक का नाम मोहम्मद नय्यर अंसारी है जो कई दिनों से नाबालिग लड़की को अश्लील वीडियो और मैसेज भेज रहा था। इसके बाद उसने छात्रा को फेल करने का डर दिखाते हुए संबंध बनाने का दबाव बनाना शुरू कर दिया है।

Ukraine से मौत के मुंह से बचकर आया डॉक्टर तनुज शर्मा

जब शिक्षक इससे बाज नहीं आया तो लड़की ने विरोध किया तो उसने उसे परीक्षा में फेल करने की धमकी देकर डरा दिया। इसके बाद लड़की इस बात की जानकारी ​परिवाल के लोगों को दी। इसके बाद परिजनों ने शिक्षक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई और पुलिस ने छात्रा मामला दर्ज कर शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है।


यह पहला ऐसा मामला नहीं है जिसमें छात्रा के साथ इस प्रकार की घटना हुई है इससे पहले भी कई प्रकार की घटनाएं घटित हो चुकी हैं इसलिए अपने बच्चों को इस बात की जानकारी दे की उसके साथ कुछ गलत होता है उसकी जानकारी बिना देरी किए घर के सदस्यों को जरूर बताएं।

छत्तीसगढ की और खबरें

सभी खबरें