खेल जगत

IPL की सबसे ताकतवर 2 टीमों की लगातार चौथी हार, जानें हार का कारण

IPL की सबसे ताकतवर 2 टीमों की लगातार चौथी हार, जानें हार का कारण

IPL 2022 में चैन्नई और मुंबई के लिए अभी तक कुछ भी सही नहीं हुआ है और दोनों टीमों को लगातार चार मुकाबलों में करारी हार का सामना करना पड़ा है। शनिवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से हरा दिया तो वहीं सनराइजर्स हैदराबाद ने चेन्नई सुपर किंग्स को 8 विकेट से मात दी है।

Gang Rape का आरोपी रोज बदलता था Girlfriend, 50 के साथ फिजिकल रिलेशन 2 की कर दी हत्या

इस बार चैन्नई अपने नए कप्तान रविंद्र जड़ेजा के साथ खेल रही है तो मुंबई की कप्तानी भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा के हाथ में है। मुंबई के लिए हार नई बात नहीं है क्योंकि वह कई बार शुरूआत के मैच हारने के बाद अंतिम मैचों में जबरदस्त तरीके से वापसी करते हुए अंतिम 4 में जगह बना लेती है। लेकिन चैन्नई के लिए इस बार बड़ी परेशानी बनी है उनकी लगातार 4 हार और इसके कारण उसके फैंस फिर से धोनी को कप्तान बनाने की मांग कर रहे हैं।


मुंबई ने 5 बार और चैन्नई ने 4 बार IPL का खिताब जीता है। आईपीएल में सबसे ज्यादा खिताब जीतने का रिकॉर्ड भी इन दोनों टीमों के पास है। लेकिन इस सीजन में इनका प्रदर्शन देखकर कोई भी उनको खिताब जीतने वाली टीम कह नहीं सकता।  इस हार का कारण उनके गलत फैसले है जिसके कारण वह अंतिम परिणाम को जीत नहीं बदल पा रही है।

आइए जानते हैं किन-किन टीमों ने आईपीएल का खिताब अपने नाम किया है

साल    चैंपियन टीम    
2008    राजस्थान रॉयल्स    
2009    डेक्कन चार्जर्स हैदराबाद    
2010    चेन्नई सुपर किंग्स    
2011    चेन्नई सुपर किंग्स    
2012    कोलकाता नाइट राइडर्स    
2013    मुंबई इंडियंस    
2014    कोलकाता नाइट राइडर्स    
2015    मुंबई इंडियंस    
2016    सनराइजर्स हैदराबाद    
2017    मुंबई इंडियंस    
2018    चेन्नई सुपर किंग्स    
2019    मुंबई इंडियंस    
2020    मुंबई इंडियंस    
2021    चेन्नई सुपर किंग्स

खेल जगत की और खबरें

सभी खबरें