एशिया के सबसे बड़े एथेनॉल संयंत्र का शिलान्यास के मौके पर समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव, बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला है। अयोध्या में बन रहे भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर को लेकर विपक्ष पर हमला करते हुए कहा उनको किसने रोका था लेकिन वे सब राम मंदिर बनाने के पक्ष में नहीं थे।
2019 के लोकसभा चुनाव में बसपा और सपा के गठबंधन को बुआ-बबुआ का नाम मिला लेकिन जनता ने उनको नकार दिया। सपा मुखिया पर तंज कसते हुए सीएम योगी ने कहा कि जो दंगाई हैं, जिन्ना के अनुयायी हैं, ये गन्ने की मिठास को क्या समझ रखते हैं।

इन लोगों मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम की जन्मभूमि पर हमला किया था और हमारी सरकार ने प्रदेश को दंगा मुक्त किया और एक भी दंगा नहीं होने दिया। पहले की सरकारों में उत्तर प्रदेश के गन्ना किसानों या सामान्य किसानों की हालात खराब थी और किसान आत्महत्या कर रहा था।





