आपणो राजस्थान

जयपुर की लाइफ लाइन बीसलपुर बांध में पानी की जबरदस्त आवक

जयपुर की लाइफ लाइन बीसलपुर बांध में पानी की जबरदस्त आवक

राजस्थान के अधिकांश जिलों में तेज बारिश का दौर जारी है और इसके कारण कई हिस्सों में बाढ़ के हालात बने हुए है। प्रदेश के ज्यादातर बांध भर गए है और पानी की निकासी के लिए गेट खोल दिए गए है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 2 दिन तक राज्य में तेज बारिश होगी।

मालिक के वफादार कुत्ते ही बन रहे है उनका काल, जानें इसका कारण!

21 अगस्त से एक बार फिर तेज बारिश का दौर शुरू होगा जिसके कारण बाढ़ आने की संभावना बढ़ गई है।  तेज बरसात से बरसाती नदियां उफान पर हैं और बनास एरिया में भी अच्छी बरसात होने से बीसलपुर बांध में तेजी से पानी की आवक हो रही है।


जयपुर की लाइफ लाइन कहे जाने वाले बीसलपुर बांध में  पानी का स्तर तेजी से बढ़ रहा है और पिछले 24 घंटे के दौरान बांध का गेज 60 सेमी. बढ़ा है। बांध का जल स्तर 313 होने वाला है और त्रिवेणी नदी का गेज 5 मीटर पर है जिसके कारण अगले 3 से 4 दिन तक पानी आता रहेगा। 

आपणो राजस्थान की और खबरें

सभी खबरें