लोकसभा चुनावों में अभी 2 साल से ज्यादा का समय बचा हुआ है लेकिन विपक्षी दल अभी से मिशन 2024 में जुट गए है। केंद्र सरकार के खिलाफ दिल्ली के सीएम केजरीवाल और बंगाल की सीएम ममता बनर्जी पहले ही विपक्ष को एकजुट करने में लगे हुए थे लेकिन अब उनको बिहार के सीएम नितीश कुमार का भी साथ मिल गया है। बिहार में जब से बीजेपी और जेडीयू का गठबंधन टूटा है तब से नितीश कुमार बीजेपी पर जमकर हमला बोल रहे है।
भौंकने वाले करोड़पति कुत्तों का एक गांव!
वह लोकसभा चुनावों में बीजेपी को हराने के लिए पूरे विपक्ष से एकजूट होने की अपील कर रहे है। इस बीच बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का बड़ा झटका तब लगा जब मणिपुर में जेडीयू के विधायकों ने बीजेपी में शामिल होने का ऐलान कर दिया। इस घटना के बाद नितीश कुमार ने कहा दूसरी पार्टी के लोगों को तोड़ना गलत है और इसका जवाब 2024 में पूरा विपक्ष मिलकर देगा।

सीएम नीतीश ने कहा कि देश में लोकतांत्रिक मूल्यों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। 2024 के लोकसभा चुनाव में विपक्ष को एक होकर दिखाना होगा और इसके साथ ही नीतीश ने चेतावनी भरे लहजे में कहा चुनाव के बाद इन्हें सबक सिखाएंगे। बीजेपी छोटी पार्टियों को आगे नहीं बढ़ने दे रही है और इसी वजह से वह उनको अपने साथ जोड़ने का सपना दिखाकर उसको खत्म कर रही है।





