जयपुर संभाग

डेयरी बूथ के लिए करें 30 मार्च तक आवेदन, फिर होगा इंटरव्यू

डेयरी बूथ के लिए करें 30 मार्च तक आवेदन, फिर होगा इंटरव्यू

राज्य सरकार ने 5 हजार डेयरी बूथों के आवंटन की प्रकिया शुरू कर दी है और आवेदन का विंडो एक बार फिर से खोल दिया है। अब 30 मार्च तक आवेदन कर सकेंगे लेकिन इस बार ऐसे नियम बना दिए है जो सबको हैरान कर रहे है। आवेदनों की लॉटरी निकाली जाएगी और इसके बाद चयनित लोगों का इंटरव्यू लिया जाएगा।

अब Jaipur वाले उड़ेंगे हवा में | Helicopter service शुरू

स्वायत्त शासन निदेशालय के अनुसार 30 मार्च तक आवेदन करें और आवेदनों की लॉटरी 4 अप्रैल को निकाली जाएगी। 10 से 26 अप्रैल तक इंटरव्यू लिया जाएगा। इसके बाद 28 अप्रैल से सफल होने वाले आवेदकों को बूथ आवंटन किया जाएगा।

डेयरी बूथों के आवंटन की जिम्मेदारी जिले के कलेक्टरों को सौंपी थी और अब इसकी जिम्मेदारी स्थानीय नगरीय निकाय (नगर पालिका, नगर परिषद और नगर निगम) को सौंप दी है। डेयरी बूथ को लेकर विधानसभा में जमकर बवाल मचा था और इसके बाद यह फैसला लिया गया है।

जयपुर संभाग की और खबरें

सभी खबरें