खेल जगत

IPL 2022: कप्तानी छोड़ने के बाद भी धोनी ने चलाई अपनी दादागिरी, जडेजा हुए नाराज

IPL 2022: कप्तानी छोड़ने के बाद भी धोनी ने चलाई अपनी दादागिरी, जडेजा हुए नाराज

आईपीएल का रोमांच अपने चरम पर पहुंच गया है और इस बार कई टीमों में बड़े बदलाव हुए है। लेकिन चेन्नई सुपर किंग्स को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा है। इस सीजन में सीएसके की लगातार दूसरी हार से कई सवाल खड़े हो रहे है और इस बार कप्तानी रविंद्र जडेजा कर रहे हैं। पिछले साल की चैंपियन रही सीएसके के फैंस रवींद्र जडेजा को ट्रोल कर रहे हैं तो   कुछ महेंद्र सिंह धोनी को निशाना बना रहे हैं।

नोटों की गड्डी पर सुलाकर बाबा ने लड़की का बनाया अश्लील वीडियो, किया Rape

मैच के दौरान कमेंट्री कर रहे अजय जडेजा ने भी धोनी के ऊपर अपना गुस्सा निकाला और कहा कि धोनी की ये बात उनको पसंद नहीं आई है। लखनऊ के खिलाफ 19वें ओवर में ओवर महेंद्र सिंह धोनी ने शिवम दुबे को गेंद सौंपने का फैसला किया और उनका यह दाव उल्टा पड़ गया। इस फैसले के लिए लगातार धोनी की आलोचना हो रही है।

जडेजा ने मैच के बाद कहा, कप्तान जडेजा बाउंड्री पर खड़े थे और धोनी पूरा गेम चलाते रहे। वह बहुत बड़े खिलाड़ी हैं मैं उनके लिए ऐसा बोलना नहीं चाहता लेकिन जो इस मैच में हुआ वह मुझे कतई पसंद नहीं आया। अगर धोनी करो या मरो मैच में ऐसा करता तो कोई हैरानी की बात नहीं होती लेकिन पहले मैच से ही उन्होंने ऐसा किया जो अच्छी बात नहीं है।


अगर नया कप्तान है तो उसे पूरा मौका देना चाहिए ताकि इससे उसका मनोबल बढ़ सके। दुबे को ओवर देने का फैसला धोनी का ही था, लेकिन सभी लोग जिम्मेदार जडेजा ठहरा रहे हैं।

खेल जगत की और खबरें

सभी खबरें