हिन्दू पंचांग के अनुसार फ़रवरी 24, 2022, गुरुवार फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष अष्टमी तिथि
| विक्रम संवत - 2078, आनन्द | शक सम्वत - 1943, प्लव |
| सूर्योदय - 6:54 AM | सूर्यास्त - 6:21 PM |
शुभ काल अभिजीत मुहूर्त - 12:17 PM – 01:02 PM | अशुभ काल राहू - 2:06 PM – 3:32 PM |
मेष- शादी को लेकर आ रही परेशानियां दूर होगी और परिवार के लोगों का साथ मिलेगा। व्यापार को लेकर थोड़ी सावधानी बरतने की आवश्यकता है।
वृष- नौकरी से जुडी अच्छी खबर मिलेगी। व्यापार में किसी प्रकार का बदलाव नहीं करे तो अच्छा होगा क्योंकि आज के दिन बड़ा नुकसान होने का संकेत मिल रहा है।
मिथुन- आज के दिन राजनीति के क्षेत्र में बढ़ा पद मिलने की संभावना बन रही है। नौकरी के क्षेत्र में भी आपको नए अवसर मिल सकते हैं। सेहत को लेकर सावधानी बरतने की आवश्यकता है।
मकर- आज मानसिक परेशानी ज्यादा होने से सेहत बिगड़ सकती है। बच्चे के भविष्य को लेकर थोड़ी चिंता होगी। शिक्षा के क्षेत्र में नये अवसर मिलने का मौका गंवा देंगे।
कुंभ- आज का दिन मित्र के सहयोग से अच्छा जाएगा। परिवार के सदस्यों के साथ किसी छोटी से बात को लेकर बड़ा झगड़ा हो सकता है। आज के दिन आप ज्यादा चिंता नहीं करें तो अच्छा होगा।
मीन राशि- नौकरी और व्यापार में अच्छे परिणाम मिलने के संकेत मिल रहे हैं। बड़ी खुशखबरी मिलेगी और नयी जिम्मेदारियों के कारण आपको परेशानी होगी।

कर्क- जोखिम भरे कार्यों से दूरी बनाकर रखनी होगी। किसी काम को शुरू करने से पहले परिवार के लोगों से विचार विर्मश जरूर कर लें।
सिंह - आज धन लाभ होने की संभावना कम नजर आ रही है। आर्थिक स्थिति मजबूत होने के अवसर हाथ से निकल सकते है। सेहत को लेकर थोड़ी सावधानी बरतने की आवश्यकता है।
कन्या- विवाह योग्य संकेत मिल रहे है और पार्टनर के साथ बाहर जाने का अवसर मिलेगा। बच्चों के भविष्य को लेकर थोड़ी सावधानी बरतने की जरूरत है।
तुला- आज रोजगर के क्षेत्र में नये अवसर मिलने के संकेत मिल रहे हैं। विवाह संबंधी योग्य बन रहे हैं। नया काम शुरू करने का विचार थोड़े समय के लिए टालना उचित होगा।
वृश्चिक- घर में नई जिम्मेदारी भी मिल सकती है। लव लाइफ में आपको थोड़ी परेशानी होगी लेकिन आपको नौकरी के क्षेत्र में अच्छे अवसर मिलेगा।
धनु- आर्थिक समस्याएं आपकी सेहत को खराब कर सकती है। धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए शहर के बाहर जाना पड़ सकता है।





